फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Draupadi Murmu said India emerging as the most preferred manufacturing destination

Droupadi Murmu: सबसे पसंदीदा विनिर्माण गंतव्य के रूप में उभर रहा भारत, बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Thu, 16 Feb 2023 09:23 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 16 Feb 2023 09:23 PM IST
सार

राष्ट्रपति ने कहा, देश में अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ जुड़ने की महत्वपूर्ण क्षमता है और हाल के दिनों में अपनाई गई नीतियों ने अभूतपूर्व समावेशी विकास को बढ़ावा दिया है।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu said India emerging as the most preferred manufacturing destination
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को सीआईआई द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी मेले को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, भारत अपनी उत्कृष्ट विनिर्माण क्षमताओं, उच्च गुणवत्ता वाली प्रतिभा और अत्याधुनिक उन्नत प्रौद्योगिकी उपलब्धियों के चलते वैश्विक भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उद्योगों के लिए अब भारत सबसे पसंदीदा विनिर्माण गंतव्य के रूप में उभर रहा है। रक्षा, एयरोस्पेस जैसे अत्यधिक परिष्कृत क्षेत्रों से लेकर मोबाइल फोन के निर्माण के लिए कंपनियां भारत का रुख कर रही हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा, देश में अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ जुड़ने की महत्वपूर्ण क्षमता है और हाल के दिनों में अपनाई गई नीतियों ने अभूतपूर्व समावेशी विकास को बढ़ावा दिया है। उन्होंने आगे कहा, ऐसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं जहां इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में अंतरराष्ट्रीय सहयोग दुनिया को एक समृद्ध और आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित स्थान बनाने के लिए बदलाव लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवा में क्रांति लाने जा रही है। इसी तरह, औद्योगिक स्वचालन और रोबोटिक्स से विनिर्माण को इस तरह से बदल देंगे जो एक दशक पहले अकल्पनीय था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed