फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Draupadi Murmu reached Hyderabad for a five day winter stay

President Draupadi Murmu: शीतकालीन प्रवास पर राष्ट्रपति मुर्मू, 30 तक रहेंगी तेलंगाना में

Tue, 27 Dec 2022 05:55 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 27 Dec 2022 05:55 AM IST
सार

कर्नाटक विधानसभा ने सोमवार को सरकारी शैक्षणिक संस्थानों और राज्य सरकार की सेवाओं में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण बढ़ाने वाले विधेयक को सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu reached Hyderabad for a five day winter stay
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को पांच दिवसीय शीतकालीन प्रवास के लिए हैदराबाद पहुंचीं। प्रवास के दौरान वह 30 दिसंबर तक तेलंगाना में रहेंगी। यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने के बाद वह हेलिकॉप्टर से आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम मंदिर के लिए रवाना हुईं। 26 दिसंबर से राष्ट्रपति का पांच दिवसीय प्रवास श्रीशैलम मंदिर में दर्शन करने और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शुरू हुआ।
विज्ञापन

 
कर्नाटक में एससी एसटी कोटा वृद्धि पर विधेयक पारित
कर्नाटक विधानसभा ने सोमवार को सरकारी शैक्षणिक संस्थानों और राज्य सरकार की सेवाओं में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण बढ़ाने वाले विधेयक को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। विधेयक में अनुसूचित जाति के लिए कोटा 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 17 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति के लिए तीन प्रतिशत से बढ़ाकर सात प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। विधेयक इस वर्ष अक्तूबर में सरकार की ओर से पारित अध्यादेश का स्थान लेगा। विधेयक का स्वागत करते हुए, विपक्ष ने कहा कि नई आरक्षण नीति से लक्षित लोगों को लाभ नहीं होगा क्योंकि निजीकरण के कारण सरकारी नौकरियों में कटौती की गई है। विपक्ष ने कहा कि सरकार को निजी क्षेत्र में भी आरक्षण का प्रावधान करना चाहिए।
विज्ञापन


बंगाल : भाजपा के 11 नेताओं पर कार्रवाई पर हाईकोर्ट की रोक
कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को बंगाल भाजपा नेता मफूजा खातून सहित 11 भाजपा कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत दी। जस्टिस जय सेनगुप्ता और जस्टिस अपूर्वा सिन्हा राय की खंडपीठ ने आदेश दिया कि मामले की अगली सुनवाई तक पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं करेगी। मामला 2019 का है। भाजपा ने उत्तर दिनाजपुर के गंगारामपुर में सविनय अवज्ञा कार्यक्रम का आह्वान किया था। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता दिलीप घोष और सुकांत मजूमदार ने किया था। हालांकि, मामले में बंगाल भाजपा के दो नेताओं को पहले ही अग्रिम जमानत मिल चुकी है, लेकिन पुलिस ने भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कुछ नेताओं पर केस दर्ज किया था। उस सूची में भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव मफूजा खातून समेत 11 लोगों के भी नाम हैं। उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed