फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Donald Trump visit india with wife Melania in last week of February White House Confirmed

ट्रंप की भारत यात्रा: 24-25 फरवरी को पत्नी मेलानिया के साथ आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

Tue, 11 Feb 2020 04:37 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Tue, 11 Feb 2020 04:37 AM IST
विज्ञापन
President Donald Trump visit india with wife Melania in last week of February White House Confirmed
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप - फोटो : ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फरवरी के आखिरी सप्ताह में होने वाले भारत दौरे की तारीख तय हो गई है। राष्ट्रपति ट्रंप 24 और 25 फरवरी को भारत की यात्रा पर होंगे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी साथ होंगी। व्हाइट हाउस की ओर से किए गए ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन



व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया 24-25 फरवरी को भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने जाएंगे। यह यात्रा अमेरिका-भारत की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी। साथ ही अमेरिकी और भारतीय लोगों के बीच मजबूत और स्थायी संबंधों को बढ़ावा देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में बताया गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप अपनी पत्नी के साथ भारत की राजधानी नई दिल्ली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह अहमदाबाद जाएंगे, इस शहर की महात्मा गांधी के जीवन और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

बता दें कि इससे पहले सूत्रों का कहना था कि राष्ट्रपति ट्रंप अधिकतर समय राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में बिताने के साथ ताजमहल का दीदार करने आगरा भी जा सकते हैं। इसके अलावा वे अहमदाबाद में हाउडी मोदी जैसे एक कार्यक्रम को भी संबोधित कर सकते हैं। बता दें कि दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच चल रहा व्यापार गतिरोध थमने की संभावना है।

अधिकारिक सूत्रों का दावा है कि इस दौरान दोनों देशों के बीच एक ट्रेड डील पर हस्ताक्षर होना है। भारत और अमेरिका के व्यापारिक मामलों से जुड़े अधिकारी फिलहाल इस प्रस्तावित डील को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सूत्रों का कहना है कि इस डील में कई निश्चित व्यापारिक सेक्टरों को शामिल किया गया है।

दोनों पक्ष इस दौरे की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बता दें कि बीते सप्ताह वाशिंगटन से ट्रंप के विदेश दौरों को संभालने वाले उच्च स्तरीय लॉजिस्टिक्स टीम ने भारत का दौरा किया था और अपने राष्ट्रपति के पहले भारतीय दौरे के तैयारियों को परखा था। 


'हाउडी मोदी' जैसे कार्यक्रम की तैयार हो रही रूपरेखा
सूत्रों का कहना है कि विगत वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम हुआ था, ठीक वैसा ही कार्यक्रम डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए अहमदाबाद में करने की रूपरेखा तैयार हो रही है। गुजराती मूल के अमेरिकी भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आशंका जताई जा रही है कि अमेरिका में होने वाले इस साल के चुनाव को देखते हुए डोनाल्ड ट्रंप के लिए अमेरिकी टीम यह रूपरेखा तैयार कर रही है। क्योंकि अमेरिका में गुजरात मूल के निवासियों की संख्या अधिक है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ह्यूस्टन में आयोजित 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम के दौरान ही अमेरिकी राष्ट्रपति को भारत आने का न्यौता दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed