फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon Session of Parliament from 21st July to 21st August, president approved

Monsoon Session: 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा संसद का मॉनसून सत्र, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

Wed, 02 Jul 2025 10:03 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 02 Jul 2025 10:03 PM IST
सार

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्रालय ने एक आधिकारिक अधिसूचना में सत्र की तारीखों की पुष्टि की है। बता दें कि पहले मानसून सत्र 12 अगस्त तक चलने वाला था। अब सत्र की तारीखों को बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन
Monsoon Session of Parliament from 21st July to 21st August, president approved
- फोटो : ANI

विस्तार

 संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी बुधवार को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी। पहले सत्र 12 अगस्त को समाप्त होना था, लेकिन अब इसे एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है।  पहलगाम हमले के बाद हो रहा यह संसद सत्र काफी हंगामेदार होने वाला है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 21 जुलाई से 21 अगस्त, 2025 तक संसद का मानसून सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हाालंकि स्वतंत्रता दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए 13 और 14 अगस्त को कोई बैठक नहीं होगी।
विज्ञापन



संसद के दोनों सदन तीन महीने से अधिक समय के अंतराल के बाद 21 जुलाई को सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले हैं। इससे पहले रिजिजू ने मीडिया को बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ने तारीखों की सिफारिश की थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने सिफारिश मंजूर कर ली है। इस सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों और मुद्दों पर चर्चा की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: क्यों ट्रंप से तनाव के बीच सियासी दल बनाने को तैयार मस्क, डेमोक्रेटिक-रिपब्लिकन के लिए कितनी बड़ी चुनौती?


हंगामेदार होगा मानसून का सत्र
ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस पहले सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। वहीं आगामी सत्र के दौरान सरकार इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की भी तैयारी में है। जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने के संबंध में विपक्षी दलों से बात करने की जिम्मेदारी संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को सौंपी गई है।

इससे पहले संसद का बजट सत्र दो हिस्सों में आयोजित किया गया था। पहला सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था और 13 फरवरी तक चला। वहीं संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च को शुरू हुआ था और 4 अप्रैल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed