फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Preparations to deal with those who make bomb threats in aircraft, amendments are being made in SUASCA-1982

Centre: विमान में बम की धमकी देने वालों से निपटने की तैयारी, SUASCA-1982 में किया जा रहा संशोधन

Wed, 11 Dec 2024 06:59 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: बशु जैन Updated Wed, 11 Dec 2024 06:59 PM IST
सार

अक्तूबर और नवंबर में कई उड़ानों में बम होने की फर्जी धमकियां मिली थीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद केंद्र ने SUASCA 1982 में संशोधन का प्रस्ताव दिया। इसके तहत अपराधियों को गिरफ्तार किया जा सकता है और विमान के जमीन पर होने पर भी अदालत के आदेश के बिना जांच शुरू की जा सकती है।

विज्ञापन
Preparations to deal with those who make bomb threats in aircraft, amendments are being made in SUASCA-1982
के राममोहन नायडू - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

हाल ही में विमानों में मिली बम होने की फर्जी धमकियों से निपटने की सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। सरकार धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नागरिक उड्डयन सुरक्षा के विरुद्ध गैरकानूनी कृत्यों का दमन अधिनियम 1982 (SUASCA) में संशोधन कर रही है। हैदराबाद में नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने बुधवार को कहा कि अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन अंतर मंत्रालयी परामर्श प्रक्रिया से गुजर रहा है। इसे लेकर मंत्रालयों से राय मांगी गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय डिजी यात्रा (DIGI) जैसी सुविधाओं से डाटा जुटा रहा है। ताकि एक केंद्रीयकृत डाटा रिपोजिटरी बनाया जा सके। इसका इस्तेमाल कोई नीतिगत निर्णय लेने के दौरान किया जा सके। इस पर भी काम चल रहा है। इसके अलावा मंत्रालय SUASCA में संशोधन करके नागरिक उड्डयन से जुड़े अपराधों से निपटने के लिए काम कर रहा है। इसमें यह छोटा संशोधन प्रस्तावित किया गया है। अभी यह संशोधन अंतर-मंत्रालयी परामर्श प्रक्रिया से गुजर रहा है। हमें सभी संबंधित मंत्रालयों से प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। हम इसे जल्द आगे बढ़ाने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन


दरअसल, अक्तूबर और नवंबर में कई उड़ानों में बम होने की फर्जी धमकियां मिली थीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद केंद्र ने SUASCA 1982 में संशोधन का प्रस्ताव दिया। इसके तहत अपराधियों को गिरफ्तार किया जा सकता है और विमान के जमीन पर होने पर भी अदालत के आदेश के बिना जांच शुरू की जा सकती है। नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि विमान सुरक्षा नियमों में संशोधन का गजट में प्रकाशित हो जाने के बाद फर्जी कॉल करने वालों को नो-फ्लाई सूची में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
उन्होंने कहा कि मंत्रालय को उम्मीद है कि भारत में विमानों की संख्या मौजूदा 800 से बढ़कर 2300 हो जाएगी। इसके साथ ही पायलटों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अधिक उड़ान प्रशिक्षण संगठन (एफटीओ) स्थापित किए जाएंगे। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयरपोर्ट प्रिडिक्टिव ऑपरेशन सेंटर (एपीओसी) के उद्घाटन के बाद  नायडू ने कहा  भारत में यात्री यातायात लगातार बढ़ रहा है और नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है।


उन्होंने कहा कि इस साल अक्तूबर में भारतीय हवाई अड्डों पर यात्रियों की संख्या में 5.3 फीसदी की वृद्धि हुई। पिछले साल अक्तूबर में 1.26 करोड़ घरेलू यात्रियों ने हवाई यात्रा की। जबकि इस साल अब तक अक्तूबर में 1.36 यात्री आए। पांच लाख घरेलू हवाई यात्रियों के साथ 17 नवंबर को भारतीय विमानन के इतिहास में याद किया जाएगा। देश में हवाई अड्डों की संख्या 2014 में 74 से बढ़कर 158 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed