{"_id":"61782e80f3f6ad40e6476845","slug":"preparations-to-deal-with-fog-railways-canceled-18-trains-partially-canceled-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से निपटने की तैयारी: रेलवे ने रद्द की 18 ट्रेन, दो को आंशिक रूप से रद्द किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोहरे से निपटने की तैयारी: रेलवे ने रद्द की 18 ट्रेन, दो को आंशिक रूप से रद्द किया
Tue, 26 Oct 2021 10:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:06 PM IST
सार
एक दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक ट्रेन संख्या 02988 अजमेर-सियालदाह, ट्रेन संख्या 05014 काठगोदाम/रामनगर-जैसलमेर, ट्रेन संख्या 05909 डिब्रुगढ-लालगढ, ट्रेन संख्या 02458, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रद्द रहेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वोत्तर में अगले कुछ दिनों में कोहरे का कहर शुरू हो जाएगा। इसे देखते हुए रेलवे ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने दिसंबर, जनवरी और फरवरी तक 18 ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है। दो ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से रद्द किया गया है। इससे उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, पंजाब और गुजरात की यात्रा करने वालों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि एक दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक ट्रेन संख्या 02988 अजमेर-सियालदाह, ट्रेन संख्या 05014 काठगोदाम/रामनगर-जैसलमेर, ट्रेन संख्या 05909 डिब्रुगढ-लालगढ, ट्रेन संख्या 02458, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रद्द रहेगी। इसके साथ ही ट्रेन संख्या 04712 श्रीगंगानगर-हरिद्वार का संचालन सहारनपुर स्टेशन तक ही होगा। ट्रेन संख्या 04711 हरिद्वार-श्रीगंगानगर भी आंशिक रूप से रद्द रहेगी। यह ट्रेन सहारनपुर से चलेगी।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 02987 सियालदाह-अजमेर, ट्रेन संख्या 02443 दिल्ली सराय-जोधपुर 2 दिसंबर से 1 मार्च 2022 तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 02444 जोधपुर-दिल्ली सराय, ट्रेन संख्या 05013 जैसलमेर-काठगोदाम/रामनगर, ट्रेन संख्या 02457 दिल्ली सराय-बीकानेर 3 दिसंबर से 2 मार्च 2022 तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
इसी तरह ट्रेन संख्या 05624 कामख्या-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल 3 दिसंबर से 25 फरवरी तक, ट्रेन संख्या 05623 भगत की कोठी-कामख्या साप्ताहिक स्पेशल 7 दिसंबर से एक मार्च, ट्रेन संख्या 05910 लालगढ-डिब्रुगढ 4 दिसंबर से 3 मार्च, ट्रेन संख्या 09611 अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक 2 दिसंबर से 26 फरवरी, ट्रेन संख्या 09614 अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक 3 दिसंबर से 27 फरवरी, ट्रेन संख्या 09403 अहमदाबाद-सुल्तानपुर साप्ताहिक 7 दिसंबर से 22 फरवरी, ट्रेन संख्या 09404 सुल्तानपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक 8 दिसंबर से 23 फरवरी, ट्रेन संख्या 09407 अहमदाबाद-वाराणसी साप्ताहिक 2 दिसंबर से 24 फरवरी, ट्रेन संख्या 09408 वाराणसी-अहमदाबाद साप्ताहिक 4 दिसंबर से 26 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।