{"_id":"5f1473db8ebc3e6393160188","slug":"preparations-for-coronavirus-vaccine-human-trial-completed-in-north-goa-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Vaccine: गोवा के अस्पताल में कोरोना के टीके की तैयारियां पूरी, आज से शुरू होगा मानव परीक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus Vaccine: गोवा के अस्पताल में कोरोना के टीके की तैयारियां पूरी, आज से शुरू होगा मानव परीक्षण
Mon, 20 Jul 2020 10:49 AM IST
आसिम खान
पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन
- फोटो : PTI
उत्तरी गोवा स्थित एक निजी अस्पताल सोमवार को संभावित कोविड-19 टीके के मानव परीक्षणों की प्रक्रिया शुरू करेगा। रेडकर अस्पताल उत्तरी गोवा के पेरनेम तालुका में स्थित है। यह भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा विकसित कोवैक्सिन के मानव परीक्षणों के लिए सूचीबद्ध 12 संस्थानों में से एक है।
विज्ञापन
रेडकर अस्पताल में परीक्षण कर रहे धनंजय लाड ने कहा, ‘हम गोवा से दस स्वयंसेवकों का चयन करेंगे जिनके स्वाब के नमूने कल उन पर वास्तविक परीक्षण शुरू करने से पहले दिल्ली भेजे जाएंगे।’ उन्होंने कहा, ‘हम औचक चयन नहीं कर रहे हैं। हम पहले परीक्षणों के लिए उनकी पात्रता की जांच कर रहे हैं। दिल्ली से रिपोर्ट आने के बाद हम परीक्षण करेंगे।’
विज्ञापन