{"_id":"66b48858ba3a2436bb0ad565","slug":"preparations-are-on-to-run-the-country-s-first-20-coach-vande-bharat-on-this-route-trial-will-be-conducted-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat: देश की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत को इस रूट पर चलाने की है तैयारी, कल इस कॉरिडोर पर होगा ट्रायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vande Bharat: देश की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत को इस रूट पर चलाने की है तैयारी, कल इस कॉरिडोर पर होगा ट्रायल
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Vande Bharat
- फोटो :
Amar Ujala
विस्तार
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से अहमदाबाद के बीच जल्द ही वंदे भारत ट्रेन शुरू हो सकती है। इसकी तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई है। भारतीय रेलवे 20 कोच वाली पहली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल 9 अगस्त को करने जा रहा है। इस ट्रेन का 130 किमी की स्पीड पर यह पहला ट्रायल होगा। ट्रेन ट्रायल अहमदाबाद-वडोदरा-सूरत-मुंबई सेंट्रल के बीच होगा। ट्रेन शुक्रवार सुबह 7 बजेअहमदाबाद से स्टेशन से शुरू होगी जो दोपहर 12:15 बजे तक मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। अभी देश के बड़े शहरों के बीच 16 कोच और छोटे शहरों के बीच 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है।
दरअसल, अहमदाबाद से मुंबई के रूट पर अभी 16-16 कोच की दो वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही हैं। दोनों ट्रेनों को ये दूरी को कवर करने में करीब सवा पांच घंटे लगते हैं। इन दोनों ट्रेनों को 100 फीसदी रिस्पांस और ऑक्यूपेंसी देखने को मिल रही है। इसी को देखते हुए देश की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन इन्हीं दो शहरों के बीच चलाई जा सकती है। इस ट्रेन के ट्रायल की तैयारी शुरु हो गई है। रेल मंत्रालय के रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन ने अहमदाबाद-वडोदरा-सूरत-मुंबई सेंट्रल के बीच 9 अगस्त को ट्रायल करने की मंजूरी दे दी है। रेलवे ने इस बारे में पश्चिम रेलवे जोन को महाप्रबंधक कार्यालय को दिशा-निर्देश जारी कर दिए है।
कल होगा ट्रेन का ट्रायल, रेलवे कर रहा ये तैयारी
पश्चिम रेलवे के विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत सुरक्षा प्रमाण पत्रों और आरडीएसओ के गति प्रमाण पत्र के आधार पर 20 कोच की वंदे भारत ट्रेन का 130 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति पर ट्रायल किया जाएगा। हालांकि ये ट्रेन ट्रायल दिन और उचित मौसम की स्थिति को देखकर किया जाएगा। ट्रेन के ट्रायल के सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। सभी एलसी गेट, अतिक्रमण वाले और टूटे-गायब बैरिकेडिंग स्थलों पर आरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे रूट का करीब 50 फ़ीसदी हिस्सा यानी 792 रूट किमी पश्चिम रेलवे के अधिकार क्षेत्र में है। इस पूरे हिस्से में कैटल फेंसिंग और वॉल फेंसिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है।
मिशन रफ्तार का हिस्सा है ट्रायल
पांच साल पहले मुंबई से दिल्ली के बीच 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेन चलाने के लिए 'मिशन रफ़्तार' परियोजना की शुरुआत हुई थी। 1,478 रूट किमी और 8 हजार करोड़ रुपये के इस प्रॉजेक्ट से जुड़े काम पूरे हो चुके हैं। मिशन से जुड़े अधिकारी की मानें, तो पहले 130 किमी के ट्रायल होंगे, इसके बाद कई चरणों में और अलग-अलग सेक्शन में 160 किमी के साथ ट्रायल होंगे।