फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Preparation to conduct antibody blood test of people in Corona affected areas

कोरोना प्रभावित इलाकों में लोगों का एंटीबॉडी ब्लड टेस्ट कराने की तैयारी: आईसीएमआर

Sat, 04 Apr 2020 08:33 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 04 Apr 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
Preparation to conduct antibody blood test of people in Corona affected areas
ICMR

कोरोना वायरस के मामलों की त्वरित पहचान के लिए कोविड-19 हॉटस्पॉट या ऐसे इलाके जहां सबसे ज्यादा मामले मिले हैं, वहां के लोगों का ‘एंटीबॉडी ब्लड टेस्ट’ किया जाएगा। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने अपने अंतरिम एडवाइजरी में कोरोना से प्रभावित इलाकों में रैपिड एंटीबॉडी ब्लड टेस्ट कराने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन


कोरोना संकट से निपटने को लेकर गठित नेशनल टास्क फोर्स की बैठक में बृहस्पतिवार को यह फैसला हुआ। आईसीएमआर ने अंतरिम एडवाइजरी में कहा, ज्यादा प्रभावित इलाकों के लोगों की जांच रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट के जरिये की जा सकती है। संक्रमित पाए मामलों की पुष्टि गले या नाक से लिए नमूनों के आरटी-पीसीआर से की जाएगी।
विज्ञापन


जांच नकारात्मक मिलने पर लोगों को घर पर क्वारंटीन रहना होगा। एंटीबॉडी ब्लड टेस्ट अन्य ब्लड टेस्ट की तरह है और इसका नतीजा 15 से 30 मिनट में आ जाता है। इससे पहले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर में 20 हॉटस्पॉट की पहचान की थी, जहां कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले में मिले हैं। वहीं, 22 ऐसे स्थानों की भी पहचान की गई है, जो इस सूची में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed