फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Preparation for the monsoon session of Rajya Sabha intensified M. Venkaiah Naidu reviewed special arrangements

राज्य सभा के मानसून सत्र की तैयारियां तेज, एम. वेंकैया नायडू ने विशेष इंतजाम का लिया जायजा

Thu, 10 Sep 2020 05:33 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 10 Sep 2020 05:33 AM IST
विज्ञापन
Preparation for the monsoon session of Rajya Sabha intensified M. Venkaiah Naidu reviewed special arrangements
वेंकैया नायडू - फोटो : self

राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने मानसून सत्र के लिए की जा रहीं सारी विशेष तैयारियां बुधवार को मॉक सेशन के दौरान परखीं। इस दौरान नायडू खुद सभापति की कुर्सी पर बैठे और सत्र संचालन की गतिविधि परखी।

विज्ञापन


इस कवायद के दौरान दोनों सदनों के चैंबर और चार गैलरियों में राज्य सभा सचिवालय के कर्मचारियों को बैठाकर सोशल डिस्टेसिंग सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए नए सिस्टम को भी परखा। सदन की कुर्सियों को भरने के लिए लोकसभा चैंबर के कर्मचारियों को भी बुलाया गया था, जो पूरे मानसून सत्र के दौरान ऊपरी सदन का हिस्सा रहेंगे।
विज्ञापन


मानसून सत्र में सभी सांसदों को दोनों सदनों की गैलरियों और चैंबरों में बैठाने की योजना बनाई गई है। मॉक सेशन के दौरान इस बात पर खास ध्यान दिया गया कि एक चैंबर से दूसरे चैंबर में ऑडियो और वीडियो सिग्नल का ट्रांसमिशन सुचारु ढंग से हो रहा है या नहीं। साथ ही इंटरप्रिटेशन (भाषा अनुवाद) का सिग्नल भी जांचा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed