फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Preparation for extradition of fugitive Sanjay Bhandari hearing possible in UK court next month

शिकंजा: भगोड़े संजय भंडारी के प्रत्यर्पण की तैयारी मजबूत, अगले महीने ब्रिटेन की अदालत में सुनवाई संभव

Thu, 13 Jan 2022 07:34 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 13 Jan 2022 07:34 AM IST
विज्ञापन
Preparation for extradition of fugitive Sanjay Bhandari hearing possible in UK court next month
सीबीआई और ईडी - फोटो : Agency (File Photo)

रक्षा सौदों के बिचौलिए और भगोड़े संजय भंडारी के ब्रिटेन में शरण मांगने की सूचनाओं के बीच सीबीआई व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह सुनवाई अगले महीने ब्रिटेन में होगी।

विज्ञापन


सीबीआई ने भंडारी को रॉबर्ट वाड्रा के लिए बेनामी संपत्ति खरीद के लिए भी जांच के दायरे में रखा है। ईडी का दावा है, भंडारी ने ही वाड्रा की ओर से लंदन में संपत्तियां खरीदीं। विदेश मंत्रालय के साथ साझा टीम भंडारी के खिलाफ सुबूतों व दस्तावेजों को मजबूती से पेश करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


भारत में भंडारी गोपनीयता उल्लंघन कानून में वांटेड है। उस पर काला धन सफेद करने और टैक्स चोरी के मामले भी हैं, जिन आधार पर  प्रत्यर्पण की अपील हुई। फिलहाल वह ब्रिटिश कोर्ट से जमानत पर है। यूपीए सरकार के कुछ रक्षा सौदों में करोड़ाें की रिश्वत से भंडारी के संबंध जानने के लिए भी प्रत्यर्पण जरूरी है। इन सौदों के लिए उसके बैंक खातों में करोड़ों रुपया भेजा गया था। भंडारी ने फ्रांसीसी कंपनी थेल्स पर 90 करोड़ का कमीशन न चुकाने का केस भी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed