{"_id":"5b60b6224f1c1b764d8b5d0d","slug":"preparation-for-conducting-general-elections-in-odisha-in-april-or-may-chief-electoral-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा में अप्रैल या मई में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी : मुख्य निर्वाचन अधिकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा में अप्रैल या मई में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी : मुख्य निर्वाचन अधिकारी
भुवनेश्वर, भाषा
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सुरेंद्र कुमार ने कहा कि अगले साल अप्रैल या मई में आम चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है। राज्य और देश में समय से पहले चुनाव कराने की संभावना के बारे में पत्रकारों के सवालों पर कुमार ने यह जवाब दिया। ओडिशा विधानसभा का पिछला चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ ही हुआ था।
विज्ञापन
कुमार ने कहा कि अगले चुनाव के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक आवश्यक इंतजाम किये जा रहे हैं। कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनाव पहले होगा या नहीं इस बारे में कोई टिप्पणी करने के लिए मैं अधिकृत नहीं हूं।
विज्ञापन
लेकिन, इतना कह सकता हूं कि हम अप्रैल या मई 2019 में लोकसभा और ओडिशा विधानसभा का चुनाव कराने की तैयारी कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि राज्य में अगले चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2019 को प्रकाशित कर दी जाएगी।
विज्ञापन