{"_id":"5bc14273bdec2269b5182473","slug":"pregnant-women-gang-raped-in-asansol-of-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प. बंगाल के आसनसोल में गर्भवती महिला से सामूहिक बलात्कार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प. बंगाल के आसनसोल में गर्भवती महिला से सामूहिक बलात्कार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Sat, 13 Oct 2018 06:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के औद्योगिक शहर आसनसोल में तीन लोगों ने एक गर्भवती महिला के साथ उसके घर में घुस कर बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 28 साल की महिला बुधवार रात को अपने घर में अकेली थी। दरवाजा खटखटाने की आवाज सुन कर उसने सोचा कि पति काम से लौट आए हैं। लेकिन दरवाजा खुलते ही तीन लोग जबरन भीतर घुस आए और महिला के साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
मोटर मैकेनिक के तौर पर काम करने वाले महिला के पति ने घर लौटने पर देखा कि पत्नी बेहोश पड़ी है। होश में आने पर उसने पूरी घटना बताई और उसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। आसनसोल के पुलिस आयुक्त लक्ष्मीनारायण मीना ने बताया कि महिला ने कुलदीप सिंह नामक एक अपराधी की पहचान कर ली है। उसकी तलाश की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट में महिला के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन