फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pravin togadia Says Government should end all relations with Pakistan on pulwama attack

पुलवामा हमले पर तोगड़िया बोले- पाकिस्तान से सारे संबंध खत्म करे सरकार

Fri, 15 Feb 2019 01:56 PM IST
तिवारी अभिषेक डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Fri, 15 Feb 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
pravin togadia Says Government should end all relations with Pakistan on pulwama attack
Pravin Togadia

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल व्याप्त है। हर राजनीतिक दल ने ऐसे में पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की बात कही है। प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि केंद्र सरकार को पाकिस्तान को मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा खत्म कर उसके साथ सभी राजनीतिक संबंध तत्काल खत्म कर देना चाहिए।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने हमले के बाद गुजरात में एक जनसभा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पकिस्तान के लोगों से संबंध बनाते रहे हैं, लेकिन उसके बदले में भारत को केवल धोखा नसीब हुआ है। उन्हें पाकिस्तानियों से संबंध बनाना खत्म कर देना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों को कश्मीरी पत्थरबाजों पर प्लास्टिक की गोलियां भी नहीं चलाने दी जाती हैं, यही कारण है कि कुछ लोगों के हौसले इतने बढ़ जाते हैं कि वे पुलवामा जैसी खतरनाक साजिश रचने में कामयाब हो जाते हैं। अगर सरकार कड़ाई से कट्टरवादियों से निबटे तो ऐसे लोगों को पनपने से पहले ही खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदुस्तान निर्माण दल नाम के राजनीतिक संगठन का निर्माण कर पूरे देश में चुनाव लड़ने की योजना बना चुके तोगड़िया ने कहा कि हमें एक मजबूत सरकार मिलनी चाहिए। देश की सुरक्षा हाउ इज द जोश चिल्लाने से नहीं होती। इसके लिए सही समय पर कठोर निर्णय लेने की जरूरत पड़ती है। अगर केंद्र में हमारी सरकार बनती है तो ऐसे मौकों के बाद सेना को कारपेट बॉम्बिंग का आदेश दिया जाएगा। 


उन्होंने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी एजेंटों के सामने घुटने टेक दिए हैं। उन्होंने शहीद सैनिकों के बलिदान का बदला तत्काल लिए जाने की मांग भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed