{"_id":"5b6f68694f1c1bf3258b479f","slug":"pratapgarh-maxan-jagriti-shelter-home-operators-and-superintendants-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: केस दर्ज होते ही मैक्सन, जागृति आश्रय गृहों के संचालक और अधीक्षिकाएं फरार ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रतापगढ़: केस दर्ज होते ही मैक्सन, जागृति आश्रय गृहों के संचालक और अधीक्षिकाएं फरार
ब्यूरो, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Updated Sun, 12 Aug 2018 04:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़ के अष्टभुजानगर स्थित आश्रय गृह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ में शासन के निर्देश पर फर्जीवाड़े में केस दर्ज होने के बाद दोनों आश्रय गृहों के संचालक व अधीक्षिकाएं घर छोड़कर फरार हो गईं। शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में चार महिलाएं आश्रय छोड़कर चली गईं। काउंसलर और लेखाकार को पुलिस की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
शहर में संचालित होने वाले दो महिला स्वाधार आश्रय गृहों में 20 महिलाओं के काल्पनिक नाम के जरिए वित्तीय अनियमितता का मामला प्रकाश में आया था। जिला प्रोबेशन अधिकारी रनबहादुर सिंह की तहरीर पर कोतवाली में शुक्रवार की देर रात अचलपुर स्थित मैक्सन स्वाधार आश्रय गृह के संचालक इंद्रजीत सिंह, काउंसलर साजिदा सब्बाग और अष्टभुजानगर स्थित जागृति स्वाधार आश्रय गृह की संचालिका रमा मिश्रा, अधीक्षिका शेषमा तिवारी, लेखाकार अलका पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी, सरकारी धन के गबन के लिए फर्जीवाड़ा समेत अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही अष्टभुजानगर स्थित आश्रय गृह की संचालिका रमा मिश्रा व अधीक्षिका शेषमा तिवारी फरार हो गई। इधर अचलपुर स्थित मैक्सन स्वाधार आश्रय गृह संचालक इंद्रजीत सिंह भी अपना मोबाइल बंदकर भूमिगत हो गया है। आश्रय गृह की अधीक्षिका नेहा परवीन भी फरार हो गई है, जबकि इस आश्रय गृह की काउंसलर साजिदा सब्बाग और अष्टभुजानगर की लेखाकार अलका पांडेय पुलिस की निगरानी में हैं।
विज्ञापन
बाल विकास विभाग की सीडीपीओ को भी निगरानी के लिए लगाया गया है। अष्टभुजानगर स्थित आश्रय गृह से शुक्रवार की रात आसमा, नगीना चली गईं और शनिवार की सुबह मुन्नी और सलमा भी वहां से चली गईं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी विवेचना चल रही है। जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।