फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pratap Sarangi says who does not accept Vande Mataram, they not have right to live in India

केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी बोले, जिसे वंदे मातरम स्वीकार न हो, उसे भारत में रहने का अधिकार नहीं

Sun, 19 Jan 2020 09:21 AM IST
अनवर अंसारी एएनआई, सूरत
एएनआई, सूरत Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 19 Jan 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
Pratap Sarangi says who does not accept Vande Mataram, they not have right to live in India
केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी - फोटो : ANI

केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा है कि जिसे वंदे मातरम स्वीकार नहीं है, उसे देश में रहने का अधिकार नहीं है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री गुजरात के सूरत पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है। 

विज्ञापन


सारंगी ने कहा कि देश भर में आग भड़काने वाले देशभक्त नहीं हैं। जो लोग भारत की स्वतंत्रता, एकता, वंदे मातरम को स्वीकार नहीं करते, उन्हें इस देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को नागरिकता कानून लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार मानना चाहिए। 
विज्ञापन



मंत्री ने कहा कि नागरिकता कानून की वजह से अब पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना करने वाले ऐसे हिंदू, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध और ईसाइयों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी। 

नागरिकता कानून लाकर कांग्रेस के पापों का प्रायश्चित किया
सारंगी ने कहा कि नागरिकता कानून लाकर कांग्रेस द्वारा किए गए विभाजन के पाप का प्रायश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि सीएए को 70 साल पहले ही लाया जाना चाहिए था। दरअसल, यह कानून हमारे पूर्वजों द्वारा किए गए पाप का प्रायश्चित करने का एक तरीका है। कांग्रेस ने पाप किया और हम प्रायश्चित कर रहे हैं। 

सितंबर में इसी तरह का बयान दिया था
सितंबर में भी सारंगी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के विरोध पर इसी तरह की टिप्पणी की थी। ओडिशा की एक सभा में सारंगी ने कहा था कि जब भाजपा के विरोधी दलों ने भी अनुच्छेद 370 खत्म करने के फैसले का समर्थन किया, तो कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताई। 


उन्होंने कहा था कि अमित शाह ने कांग्रेस को स्पष्ट कह दिया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) भी भारत का हिस्सा है। जो वंदे मातरम नहीं मानते, उन्हें भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed