फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pranab Mukherjee said we should protect basic principles of Constitution

70वां गणतंत्र दिवस: प्रणव मुखर्जी बोले- हमें संविधान के मूल सिध्दांतों की रक्षा करनी चाहिए

Sat, 26 Jan 2019 04:45 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, अमर उजाला, नई दिल्ली
भाषा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 26 Jan 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
Pranab Mukherjee said we should protect basic principles of Constitution
Pranab Mukherjee at RSS Nagpur Event - फोटो : PTI

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देशवासियों से संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूल सिद्धांतों की रक्षा करने और उनके संरक्षण के प्रयास करने का आह्वान किया है। मुखर्जी को शुक्रवार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की गई थी।

विज्ञापन


देश के 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई देते हुए उन्होंने संविधान के आदर्शों पर चलने के अपने संकल्प को मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने ट्वीटर पर कहा, भारतीय गणतंत्र 70 साल का हो गया है, मैं भारत और विदेश में बसे प्रत्येक भारतीय नागरिक को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। इस महान लोकतांत्रिक गणराज्य की नींव हमारे भारतीय संविधान में हमारे राष्ट्र निर्माताओं द्वारा रखी गई थीं। 
विज्ञापन



मुखर्जी ने मध्य दिल्ली में स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और वहां तैनात सीआरपीएफ की एक टुकड़ी की सलामी ली। उन्होंने कहा, हमारे राष्ट्र निर्माताओं ने इस संबंध में हमारा मार्गदर्शन किया है। आइए, हम अपने सपनों का भारत बनाने के लिए अधिक उत्साह और भावना के साथ आगे बढ़ें। इस गणतंत्र दिवस पर हम संविधान के आदर्शों पर चलने के अपने संकल्प को मजबूत करें। सरकार ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी, प्रसिद्ध संगीतकार गायक भूपेन हजारिका और आरएसएस से जुड़े नेता एवं समाजसेवी नानाजी देशमुख को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' प्रदान करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed