Pranab Mukherjee: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, नम आंखों से राष्ट्र ने दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीति के अजातशत्रु और देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पंचत्तव में विलीन हो गए हैं। उनके बेटे और कांग्रेस नेता अभिजीत मुखर्जी ने उन्हें मुखाग्नि दी। दिल्ली स्थित लोधी शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को 10, राजाजी मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास पर लाया गया, जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और तीनों सेनाओं के प्रमुखों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनके अंतिम दर्शन करके श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी कैबिनेट ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति 10 अगस्त को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें दिल्ली कैंट स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहीं उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली।
कोविड-19 के कारण नहीं मस्तिष्क ऑपरेशन के कारण हुआ निधन: अभिजीत मुखर्जी
प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने कहा, 'उनकी उपस्थिति हमारे परिवार का सपोर्ट था, हम उसे हमेशा याद करेंगे। मुझे लगता है कि कोविड-19 उनकी मौत का मुख्य कारक नहीं था बल्कि मस्तिष्क ऑपरेशन था। मेरी योजना उन्हें पश्चिम बंगाल ले जाने की थी लेकिन मौजूदा प्रतिबंधों के कारण हम ऐसा नहीं कर सके।'
His presence was support for our family, we'll miss him. I feel COVID was not the main factor for his death rather it was the brain operation. I had plans to take him to West Bengal but due to current restrictions we couldn't do so: Abhijit Mukherjee, son of #PranabMukherjee pic.twitter.com/wGrRllhwH5
— ANI (@ANI) September 1, 2020
पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने उन्हें मुखाग्नि दी।
राजकीय सम्मान के साथ हुआ पूर्व राष्ट्रपति का अंतिम संस्कार
देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी सहित परिवार के बाकी सदस्य पीपीई किट पहने हुए नजर आए।
राजनीति के अजातशत्रु को दिया जा रहा है गार्ड ऑफ ऑनर
पूर्व राष्ट्रपति और राजनीति के अजातशत्रु कहे जाने वाले प्रणब मुखर्जी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा है।
शमशान घााट पहुंचा पार्थिव शरीर
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का पार्थिव शरीर लोधी रोड स्थित शमशाम घाट पहुंच गया है। थोड़ी देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Delhi: Mortal remains of former President #PranabMukherjee brought to Lodhi Crematorium. His last rites are being performed. pic.twitter.com/w5sSBKd8Kp
— ANI (@ANI) September 1, 2020
श्मशान घाट ले जाया है प्रणब मुखर्जी का पार्थिव शरीर
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान, 10 राजाजी मार्ग, से लोधी स्थित शमशान घाट ले जाया जा रहा है। उनका सोमवार को सैन्य अस्पताल में निधन हो गया था। इससे पहले 10 अगस्त को वे कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
Delhi: The mortal remains of former President #PranabMukherjee being taken from his residence, 10 Rajaji Marg, to Lodhi Crematorium.
— ANI (@ANI) September 1, 2020
He had tested positive for #COVID19 and undergone surgery for a brain clot at Army (R&R) Hospital on August 10, where he passed away yesterday. pic.twitter.com/ISK1jMFOPj
गृह मंत्रालय ने पूर्व राष्ट्रपति की मौत पर जताया दुख
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा, 'केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। कैबिनेट ने उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा।'
The Union Cabinet today condoled and expressed profound sorrow at the sad demise of #PranabMukherjee, former President of India. Cabinet also observed silence for 2 minutes in his memory: Ministry of Home Affairs, Government of India
— ANI (@ANI) September 1, 2020
सबको साथ रखने की कला में प्रणब मुखर्जी को महारत थी : अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूरे देश के लिए गहरे दुख और सदमे की बात है कि भारत रत्न प्रणब मुखर्जी हम सबके बीच में नहीं रहे। सबको साथ रखने की कला में प्रणब मुखर्जी को महारत थी। जब सत्ता में थे तो विपक्ष के लोगों के साथ तालमेल बिठाने में वो हमेशा काम करते रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बने तब राष्ट्रपति पद की गरिमा को भी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। राष्ट्रपति भवन को आम आदमी के लिए खोलना ये उनका बहुत बड़ा फैसला था।
पूर्व राष्ट्रपति को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके आवास 10, राजाजी मार्ग पर श्रद्धांजलि दी।
Delhi: Congress leader Rahul Gandhi pays last respects to former President #PranabMukherjee at his residence, 10 Rajaji Marg. pic.twitter.com/v504A5vuqo
— ANI (@ANI) September 1, 2020
पूर्व प्रधानमंत्री ने दी प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।
Delhi: Former Prime Minister Dr Manmohan Singh pays last respects to former President #PranabMukherjee at his residence, 10 Rajaji Marg. pic.twitter.com/0qAxqS47iM
— ANI (@ANI) September 1, 2020
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दी प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।
Delhi: Chief Minister Arvind Kejriwal pays last respects to former President #PranabMukherjee at his residence, 10 Rajaji Marg. pic.twitter.com/cdL4chUQ5z
— ANI (@ANI) September 1, 2020
जेपी नड्डा ने दी पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।
Delhi: Bhartiya Janta Party (BJP) President J P Nadda pays homage to former President #PranabMukherjee at his residence, 10 Rajaji Marg. pic.twitter.com/f0xYHByNB3
— ANI (@ANI) September 1, 2020
पूर्व राष्ट्रपति को कांग्रेस और सीपीआई नेता ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और सीपीआई नेता डी राजा ने उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।
Delhi: Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury and CPI leader D Raja pay last respects to former President #PranabMukherjee at his residence, 10 Rajaji Marg. pic.twitter.com/rVLI3sYxoP
— ANI (@ANI) September 1, 2020
प्रणब मुखर्जी को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने उनके आवास 10, राजाजी मार्ग पर श्रद्धांजलि दी।
Delhi: Union Health Minister Dr Harsh Vardhan pays last respects to former President #PranabMukherjee at his residence, 10 Rajaji Marg. pic.twitter.com/Ogc9f1jp3T
— ANI (@ANI) September 1, 2020
पूर्व राष्ट्रपति को राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने श्रद्धांजलि दी।
कैबिनेट बैठक में दी जाएगी पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धाजंलि देने के लिए आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी
संघ प्रमुख भागवत बोले- सबको अपना बना लेते थे प्रणब मुखर्जी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, 'प्रणब मुखर्जी ने एक शून्य छोड़कर चले गए हैं। वे उदार और दयालु थे, जो मुझे यह भुला देते थे कि मैं भारत के राष्ट्रपति से बात कर रहा हूं। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद, सभी को अपना बनाना उनकी प्रकृति में था। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।'
#PranabMukherjee has left a void. He was generous & kind, who used to make me forget that I am talking to President of India. It was in his nature to make everyone, his own, despite political differences. He'll be remembered always: Rashtriya Swayamsevak Sangh chief Mohan Bhagwat pic.twitter.com/qfrDNZzDoi
— ANI (@ANI) September 1, 2020
पीएम मोदी ने दी पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके आवास 10, राजाजी मार्ग पर श्रद्धांजलि दी।
#WATCH Delhi: Prime Minister Narendra Modi pays last respects to former President #PranabMukherjee at his residence, 10 Rajaji Marg. pic.twitter.com/m5nTXr4oOU
— ANI (@ANI) September 1, 2020
लोकसभा अध्यक्ष ने दी पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके आवास 10, राजाजी मार्ग पर श्रद्धांजलि दी।
Delhi: Lok Sabha Speaker Om Birla pays last respects to former President #PranabMukherjee at his residence, 10 Rajaji Marg. pic.twitter.com/elBINj1nY0
— ANI (@ANI) September 1, 2020
रक्षामंत्री ने प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके आवास 10, राजाजी मार्ग पर श्रद्धांजलि दी।
Delhi: Defence Minister Rajnath Singh pays last respects to former President #PranabMukherjee at his residence, 10 Rajaji Marg. pic.twitter.com/le8bPPUlcH
— ANI (@ANI) September 1, 2020
सीडीएस सहित तीनों सेना प्रमुखों ने दी पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके निवास पर श्रद्धांजलि दी।
Delhi: Chief of Defence Staff (CDS) General Bipin Rawat, Army Chief General MM Naravane, Air Force Chief Air Chief Marshal RKS Bhadauria and Navy Chief Admiral Karambir Singh pay last respects to former President #PranabMukherjee, at his residence. pic.twitter.com/taBaLT9gTM
— ANI (@ANI) September 1, 2020
प्रणब मुखर्जी के पार्थिव शरीर को उनके निवास पर ले जाया जा रहा है
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पार्थिव शरीर को उनके निवास पर ले जाया जा रहा है। प्रणब मुखर्जी का कल आर्मी अस्पताल में निधन हो गया था।
दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पार्थिव शरीर को उनके निवास पर ले जाया जा रहा है। प्रणब मुखर्जी का कल आर्मी अस्पताल में निधन हो गया था। pic.twitter.com/ofnRMF6M1i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 1, 2020