{"_id":"5dd71cfa8ebc3e54881366e7","slug":"pramod-muthalik-ban-on-entry-into-goa-extended-for-two-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोद मुतालिक के गोवा में प्रवेश पर लगे प्रतिबंध की अवधि दो महीने के लिए बढ़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रमोद मुतालिक के गोवा में प्रवेश पर लगे प्रतिबंध की अवधि दो महीने के लिए बढ़ी
Fri, 22 Nov 2019 04:56 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 22 Nov 2019 04:56 AM IST
विज्ञापन
Pramod Muthalik
गोवा सरकार ने गुरुवार को श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक और उनके सहयोगियों पर राज्य में घुसने पर लगे प्रतिबंध की अवधि 60 दिनों के लिए बढ़ा दी है। मुतालिक दक्षिणपंथी नेता हैं जिन्हें भड़काऊ भाषण देने के लिए जाना जाता है। उन पर 2014 से गोवा में घुसने पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
दक्षिणी गोवा के जिला कलेक्टर अजित रॉय ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत आदेश जारी कर मुतालिक, उनके सहयोगियों या श्रीराम सेना के सदस्यों पर राज्य में घुसने पर लगे प्रतिबंध की अवधि 17 नवंबर 2019 से 60 दिन के लिए बढ़ा दी है।
विज्ञापन
रॉय ने कहा कि यह निर्णय पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पढ़ने के बाद लिया गया है जिसमें कहा गया था कि श्रीराम सेना और उसके नेता को गोवा में प्रवेश न देने के पर्याप्त कारण मौजूद हैं।
विज्ञापन