फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pramod mahajan murder story reason timeline what happen that day conspiracy allaged by daughter poonam mahajan

Pramod Mahajan: कैसे हुई थी प्रमोद महाजन की हत्या? घटना को लेकर आज भी अनसुलझे हैं कई सवाल

Fri, 08 Nov 2024 10:49 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 08 Nov 2024 10:49 AM IST
सार

प्रमोद महाजन के भाई प्रवीण महाजन ने पारिवारिक विवाद में अपने भाई की हत्या की थी। 22 अप्रैल 2006 का दिन था। उस वक्त सुबह के साढ़े सात बजे रहे थे....

विज्ञापन
pramod mahajan murder story reason timeline what happen that day conspiracy allaged by daughter poonam mahajan
लालकृष्ण आडवाणी के साथ प्रमोद महाजन - फोटो : एक्स/पूनम महाजन

विस्तार

भाजपा के पूर्व दिग्गज नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन ने दावा किया है कि उनके पिता की हत्या किसी पारिवारिक मामले या दुश्मनी से नहीं हुई थी, बल्कि इसके पीछे गहरी साजिश थी। पूनम महाजन के इस दावे के बाद प्रमोद महाजन की हत्या का मामला फिर चर्चा में आ गया है। आज भी प्रमोद महाजन की हत्या से जुड़े कई सवाल अनसुलझे हैं, तो आइए जानते हैं कि कौन थे प्रमोद महाजन और कैसे हुई थी उनकी हत्या-
विज्ञापन


कौन थे प्रमोद महाजन
प्रमोद महाजन की अप्रैल 2006 में अपने ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस वक्त प्रमोद महाजन की मौत हुई, उस समय प्रमोद महाजन राष्ट्रीय राजनीति का उभरता हुआ चेहरा थे। भाजपा में वे अपनी सांगठनिक क्षमता और चुनावी रणनीति के लिए जाने जाते थे। कुछ लोग अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के बाद उन्हें भाजपा का सबसे बड़ा नेता मानते थे। प्रमोद महाजन आरएसएस से जुड़े थे और भाजपा में भी उनका जबरदस्त प्रभाव था। भाजपा के साथ ही प्रमोद महाजन के अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के साथ भी अच्छे संबंध थे। एक समय अपनी हिंदुत्ववादी राजनीति के चलते भाजपा अछूत मानी जाती थी, लेकिन वो प्रमोद महाजन ही थे, जिन्होंने अन्य राजनीतिक पार्टियों को भाजपा के साथ गठबंधन के लिए तैयार किया और साल 1998 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। प्रमोद महाजन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे। 
विज्ञापन


क्या हुआ था 22 अप्रैल 2006 के दिन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रमोद महाजन के भाई प्रवीण महाजन ने पारिवारिक विवाद में अपने भाई की हत्या की थी। 22 अप्रैल 2006 का दिन था। उस वक्त सुबह के साढ़े सात बजे रहे थे, प्रमोद महाजन अपने घर में बैठे चाय पी रहे थे और अखबार के पन्ने पलट रहे थे। उसी समय प्रवीण महाजन वहां पहुंचे, दोनों के बीच कुछ देर बात हुई। इस बातचीत के दौरान दोनों में तकरार हो गई और अचानक से प्रवीण महाजन ने पॉइंट ब्लैंक रेंज से अपने बड़े भाई प्रमोद महाजन के सीने में तीन गोलियां मार दीं। इसके बाद प्रवीण महाजन आराम से टैक्सी लेकर वर्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे और अपने भाई की हत्या का जुर्म कबूलते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं प्रमोद महाजन गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि 13 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 3 मई 2006 को प्रमोद महाजन की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद महाजन की हत्या को लेकर आज भी अनसुलझे हैं कई सवाल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रवीण महाजन ने जब प्रमोद महाजन को गोली मारकर घायल कर दिया था तो गोपीनाथ मुंडे सबसे पहले प्रमोद महाजन के घर पहुंचे थे। उस दौरान प्रमोद महाजन बोलने की स्थिति में थे तो कथित तौर पर प्रमोद महाजन ने उस वक्त मुंडे से कहा था कि 'मैंने ऐसा क्या किया कि प्रवीण ने मुझ पर गोली चलाई?' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रवीण महाजन ने प्रमोद महाजन के चरित्र पर सवाल उठाए थे। वहीं ऐसी भी खबरें सामने आईं थी कि दोनों भाइयों के बीच वित्तीय लेनदेन को लेकर समस्या थी। प्रमोद महाजन की हत्या की सुनवाई का एक हिस्सा बंद कमरे में हुआ, जिसके चलते हत्या की असल वजह सामने नहीं आ सकी। 


प्रवीण महाजन को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। जब प्रवीण महाजन जमानत पर जेल से बाहर आए थे तो मीडिया ने उनसे हत्या को लेकर सवाल किए थे, लेकिन प्रवीण महाजन ने गोलमोल जवाब दिए और खुलकर इस बारे में कुछ नहीं बताया। प्रवीण महाजन ने जेल में एक किताब भी लिखी, जिसमें उसने लिखा कि 'यह सब कैसे हुआ और किसने किया, ये लोग कभी नहीं जान पाएंगे।' साल 2010 में ब्रेन हैमरेज के चलते प्रवीण महाजन की भी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed