{"_id":"5c669e9dbdec221181373f14","slug":"pramod-chandra-modi-takes-charge-of-new-cbdt-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोद चंद्र मोदी ने संभाला नए सीबीडीटी चेयरमैन का पदभार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रमोद चंद्र मोदी ने संभाला नए सीबीडीटी चेयरमैन का पदभार
Fri, 15 Feb 2019 07:10 PM IST
अनिल पांडेय
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अनिल पांडेय
Updated Fri, 15 Feb 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
CBDT Chairman
भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी प्रमोद चन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के नए चेयरमैन का पदभार ग्रहण कर लिया। सीबीडीटी, आयकर मामलों में निर्णय लेने वाला शीर्ष निकाय है।
विज्ञापन
मोदी, आयकर कैडर के 1982 बैच के राजस्व सेवा अधिकारी हैं। उन्हें सुशील चन्द्रा के स्थान पर नियुक्त किया गया है। लोकसभा चुनाव से पहले सुशील चन्द्रा को बृहस्पतिवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया। प्रमोद इस समय सीबीडीटी के सदस्य है। उनका चेयरमैन का कार्यकाल इस साल जून तक होगा।
विज्ञापन