फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prakash Javadekar says that New Education Policy will ensure quality education on every level

नई शिक्षा नीति पर बोले प्रकाश जावड़ेकर, हर स्तर पर सुनिश्चित होगी शिक्षा की गुणवत्ता

Thu, 13 Aug 2020 09:33 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 13 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Prakash Javadekar says that New Education Policy will ensure quality education on every level
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

नई शिक्षा नीति 2020 को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि यह नीति सभी स्तरों पर शिक्षा की गुणवत्ता और जवाबदेही को सुनिश्चित करेगी। उन्होंने नई शिक्षा नीति पर आयोजित एक वेबिनार में यह बात कही। जावड़ेकर ने बताया कि जल्द ही सभी हितधारकों को 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020' नामक एक पुस्तक भी दी जाएगी। 

विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार ने 29 जुलाई को बहुप्रतीक्षित शिक्षा नीति को मंजूरी दे दी थी जिसमें कई अहम बदलावों की बात की गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में 34 साल बाद हुए व्यापक परिवर्तन के तहत मेडिकल और विधि को छोड़ पूरी उच्च शिक्षा का एक नियामक होगा। साथ ही स्नातक तक पढ़ाई के लिए एक ही प्रवेश परीक्षा होगी। पांचवीं तक पढ़ाई मातृभाषा या क्षेत्रीय भाषा में होगी।
विज्ञापन



बता दें कि नर्सरी से स्नातक तक के पाठ्यक्रम और शैक्षणिक ढांचे को इस नीति के तहत चार हिस्सों में बांटा गया है। इसके साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम फिर शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है। वहीं, नई नीति में शिक्षा पर खर्च को बढ़ा दिया गया है। अब शिक्षा पर जीडीपी का छह फीसदी खर्च होगा, जो अब तक 4.43 फीसदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई नीति का मकसद समग्र शिक्षा को बढ़ावा देना है। इसके तहत 2035 तक उच्च शिक्षा में पंजीकरण मौजूदा 26.3 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में 3.5 करोड़ नई सीटें जोड़ी जाएंगी। वहीं, स्कूली शिक्षा में बोर्ड परीक्षा का आयोजन साल में एक बार की जगह सेमेस्टर या दो बार हो सकता है। इसके लिए अलग नीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed