{"_id":"5f78e78e8ebc3e1a26443aff","slug":"prakash-javadekar-said-there-is-no-opposition-to-agricultural-laws-anywhere-except-punjab-only","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब को छोड़कर कहीं भी कृषि कानूनों का नहीं हो रहा विरोध : प्रकाश जावडे़कर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पंजाब को छोड़कर कहीं भी कृषि कानूनों का नहीं हो रहा विरोध : प्रकाश जावडे़कर
Sun, 04 Oct 2020 02:35 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 04 Oct 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय वन, पर्यावरण, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा कि हाल में ही लागू हुए कृषि कानूनों का किसानों ने दिल खोलकर स्वागत किया है। पंजाब को छोड़कर देश के किसी भी हिस्से में कानूनों का विरोध नहीं हो रहा है। इन प्रदर्शनों के पीछे कांग्रेस, अकाली दल और आप जैसी पार्टियों को राजनीतिक हित छिपे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने गोवा में किसानों के समूह को किया संबोधित
केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को उत्तरी गोवा के चोरो गांव में किसानों के समूह को संबोधित करते हुए कहा, पंजाब को छोड़कर कहीं भी कानूनों का विरोध नहीं हो रहा है। किसानों को राजनीतिक एजेंडे के तहत हो रहे प्रदर्शनों से दूर रहना चाहिए। कृषि कानूनों को पूरे देश में किसानों का समर्थन मिला है।
विज्ञापन
जावड़ेकर ने पूर्व कृषि मंत्री और एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट की अनदेखी करने का आरोप लगाया, जिसमें किसानों के हितों में कई सिफारिशें की गई थीं। पवार जब कृषि मंत्री थे, तब मैंने राज्यसभा में स्वामीनाथ कमेटी की सिफारिशों का मुद्दा उठाया था, लेकिन उनकी सरकार सिफारिशें लागू नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन