{"_id":"5f7b9aea1320a83a4a381ac9","slug":"prakash-javadekar-now-private-participation-will-be-done-in-countrys-bird-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब देश के चिड़िया घरों में भी होगी निजी भागीदारी : प्रकाश जावड़ेकर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब देश के चिड़िया घरों में भी होगी निजी भागीदारी : प्रकाश जावड़ेकर
Tue, 06 Oct 2020 03:45 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 06 Oct 2020 03:45 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Prakash Javadekar
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर के 160 चिड़िया घरों को संवारने के लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत काम किया जाएगा। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को वनजीव सप्ताह-2020 के मौके पर बच्चों के साथ यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस योजना से चिड़ियाघरों की गुणवत्ता में सुधार आएगा। इसमें सेवाओं में सुधार के साथ ऐसी जगहों पर आने वाले लोगों के अनुभव को बेहतर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्राणी उद्यान के पारिस्थतिकी तंत्र सेवा का आर्थिक मूल्यांकन
केंद्र सरकार भी इसके लिए आवंटित बजट में बढ़ोत्तरी करेगी। इस योजना को आगामी बजट से लागू किया जा सकता है। इसके लिए सरकार ने निजी कंपनियों के साथ कार्ययोजना पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत वन प्राणियों के लालन-पालन या प्राणी उद्यान के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए धन की व्यवस्था करने के लिए किसी संस्था और कंपनी से करार किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने प्राणी मित्र अवार्ड दिए और नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय प्राणी उद्यान के पारिस्थतिकी तंत्र सेवा के आर्थिक मूल्यांकन (इको सिस्ट्म के आर्थिक मूल्यांकन) पर आधारित रिपोर्ट जारी की।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा प्राणी उद्यानों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र एक मुश्त कार्ययोजना को तैयार कर रहा है, जिससे चिड़ियाघरों के विकास से वनजीवों और मनुष्य के मध्य समन्वय स्थापित किया जा सके। जारी रिपोर्ट में प्राणी उद्यान के पारिस्थितकी अध्ययन में कहा गया है कि उद्यान द्वारा प्रदान की जाने वाली पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं से 2019-20 में 422.76 करोड़ उत्पन्न होने का अनुमान है। अपनी तरह के पहले अध्ययन में यह भी पाया गया कि इस उद्यान द्वारा दी जाने वाली सेवाओं और भूमि की अनुमानित लागत की कीमत 55,209.45 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
विज्ञापन