फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prakash javadekar attacks on rahul gandhi says congress did not trust on vaccine they spread confusion

कांग्रेस बनाम भाजपा: राहुल गांधी के बयान पर जावड़ेकर बोले- उनकी नौटंकी जनता ने कब की बंद कर दी, आप कांग्रेस शासित राज्यों पर दें ध्यान

Fri, 28 May 2021 03:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 28 May 2021 03:04 PM IST
सार

शनिवार को एक बार फिर राहुल गांधी ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को कोरोना समझ नहीं आया। अगर वैक्सीनेशन पर रणनीति नहीं बदली गई तो तीसरी, चौथी और पांचवीं लहर भी भारत में आएगी। 

विज्ञापन
prakash javadekar attacks on rahul gandhi says congress did not trust on vaccine they spread confusion
प्रकाश जावडेकर, केंद्रीय वन पर्यावरण एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना संक्रमण पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। थोड़ी देर पहले रांहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि देश में दूसरी लहर के लिए प्रधानमंत्री की 'नौटकीं' जिम्मेदार है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उन पर तंज कसा। जावड़ेकर ने कहा है कि उनकी नौटंकी जनता ने कब की बंद कर दी है।

विज्ञापन


कांग्रेस के आरोप पर भाजपा का जवाब
 प्रधानमंत्री देश की जनता के साथ कोविड का सामना कर रहे हैं तब ये(राहुल गांधी) ऐसे प्रयासों के लिए नौटंकी शब्द का उपयोग करते हैं, ये देश और जनता का अपमान है। हम उनकी नौटंकी ऐसे शब्द का इस्तेमाल नहीं करेंगे क्योंकि उनकी नौटंकी जनता ने कब की बंद कर दी है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पहले तो कांग्रेस को वैक्सीन पर भरोसा नहीं था। कांग्रेस के नेता इसे भाजपा की वैक्सीन बोल रहे हैं, कोवैक्सीन को लेकर आपने भ्रम फैलाया।  
विज्ञापन


इसी साल दिसंबर तक पूरा होगा वैक्सीनेशन अभियान-जावेड़कर
केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने कहा कि राहुल गांधी 2024 तक टीका लगने की बात कह रहे हैं, लेकिन उन्हें कहना चाहता हूं कि सरकार इसी साल दिसंबर के पहले तक देश में टीकाकरण अभियान पूरा कर लेगी। अगर वैक्सीन की उन्हें इतनी ही चिंता है तो अपने कांग्रेस शासित राज्यों पर ध्यान देना चाहिए, जहां वैक्सीनेशन में गड़बड़ी हो रही है। उनको 1 मई से 18-45 वर्ष के लोगों के लिए जो कोटा दिया गया है, वो तो ले नहीं रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में इवेंट की नहीं वैक्सीन की जरूरत- राहुल गांधी
दरअसल, राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार को अभी तक कोरोना समझ नहीं आया है। कोरोना सिर्फ एक बीमारी नहीं है, कोरोना एक महामारी है, यह बदलती हुई बीमारी है। आप इसको जितना समय और जगह देंगे ये उतना खतरनाक बनता जाएगा। राहुल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री रणनीतिक रूप से नहीं सोचते, वे इवेंट मैनेजर हैं, लेकिन अभी इवेंट की जरुरत नहीं है। वैक्सीन की कमी के चलते देशभर में लोग खत्म हो रहे हैं, इस पर ठोस रणनीति बनाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed