फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prakash Ambedkar meets NCP Chief Sharad Pawar, denied to joining INDIA Alliance Maharashtra Politics Updates

Maharashtra Politics: प्रकाश आंबेडकर ने पवार से की मुलाकात, इंडिया गठबंधन में शामिल होने को लेकर कही यह बात

Sun, 22 Oct 2023 02:34 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 22 Oct 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Prakash Ambedkar meets NCP Chief Sharad Pawar, denied to joining INDIA Alliance Maharashtra Politics Updates
प्रकाश आंबेडकर - फोटो : ANI
महाराष्ट्र में एक नए राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में वंचित बहुजन अघाड़ी पार्टी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने शनिवार को मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की। राज्य में चुनाव से पहले प्रकाश आंबेडकर और शरद पवार की मुलाकात से नए राजनीतिक समीकरण बनने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि, एनसीपी प्रमुख के साथ बैठक के बाद आंबेडकर ने साफ किया कि उनका विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी 'इंडिया' गठबंधन में शामिल हो सकती है, तो उन्होंने न में जवाब दिया।
विज्ञापन


दक्षिण मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में पवार और आंबेडकर एक साथ दिखे। भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि जब हम दोनों मिले, तो कार्यक्रम में 15 और लोग थे। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के बाद हमने पवार के कार्यालय में कॉफी पी। बैठक में एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या पवार के साथ बैठक के बाद वह भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (इंडिया) में शामिल हो सकते हैं, जिसमें महा विकास अघाड़ी के सहयोगी दल कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) भी शामिल हैं। आंबेडकर ने इस बात से नकारात्मक उत्तर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed