फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prajwal Revanna's videos D K Shivakumar, ministers rubbish BJP leader's claim

Prajwal Revanna: ‘मानसिक रूप से बीमार गौड़ा का इलाज कराएं’, शिवकुमार ने भाजपा को आरोपों को सिरे से खारिज किया

Sat, 18 May 2024 05:08 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 18 May 2024 05:08 PM IST
सार

Prajwal Revanna: भाजपा नेता देवराजे ने आरोप लगाया था कि डीके शिवकुमार ने पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी और पीएम मोदी की छवि खराब करने के लिए 100 करोड़ रुपये देने की पेशकश की थी। शिवकुमार ने इन आरोपों का खंडन किया है। 

विज्ञापन
Prajwal Revanna's videos D K Shivakumar, ministers rubbish BJP leader's claim
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार - फोटो : PTI

विस्तार

हासन सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित दुष्कर्म और यौन शोषण के वीडियोज लीक होने के बाद कर्नाटक की राजनीति गरमाई हुई है। अब कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रेवन्ना से जुड़े वीडियो लीक करने के मामले में भाजपा पर निशाना साधा है। दरअसल भाजपा नेता देवराजे गौड़ा ने आरोप लगाया था कि शिवकुमार ने प्रज्ज्वल रेवन्ना के कथित वीडियोज को लीक किया था। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।  

विज्ञापन


मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं गौड़ा- शिवकुमार
देवराजे गौड़ा के आरोपों पर पलटवार करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि गौड़ा को लोकायुक्त या किसी और एजेंसी के समक्ष मामला दर्ज करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता के सभी आरोप आधारहीन हैं। शिवकुमार के अनुसार ‘गौड़ा मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं और भाजपा को जल्द से जल्द उनका इलाज करवाना चाहिए।’ कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य सरकार उन महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिनका यौन शोषण किया गया।  
विज्ञापन


देवराजे गौड़ा ने क्या कहा था?
इससे पहले कर्नाटक के भाजपा नेता जी देवराजे गौड़ा ने डीके शिवकुमार पर बड़ा आरोप लगाया । भाजपा नेता ने दावा किया कि डीके शिवकुमार ने पूर्व सीएम और जेडीएस के प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने के लिए 100 करोड़ रुपये देने की पेशकश की थी। देवराजे गौड़ा को बीते दिनों यौन उत्पीड़ने के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को गौड़ा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए देवागौड़ा ने बड़ा दावा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री प्रियांक खरगे का गौड़ा पर निशाना
उधर कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री प्रियांक खरगे का कहना है कि देवराजे गौड़ा द्वारा शिवकुमार और सिद्धारमैया को बदनाम करने के लिए ऐसा बयान दिया गया है। खरगे ने कहा ‘अगर गौड़ा के पास 100 करोड़ रुपये की पेशकश थी, तो उन्हें गृहमंत्री अमित शाह को इस बारे में बताना चाहिए था और इसकी जांच करानी चाहिए थी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed