फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prajwal Revanna's ex-driver releasing video statement on scandal leads to row in Karnataka

Prajwal Revanna: कार्तिक के बयान से गरमाई राजनीति, कुमारस्वामी का सवाल- मलयेशिया से क्यों और कैसे भेजा वीडियो?

Thu, 02 May 2024 08:09 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 02 May 2024 08:09 PM IST
सार

Prajwal Revanna: प्रज्वल रेवन्ना के पूर्व ड्राइवर द्वारा पेन ड्राइव कांड पर वीडियो बयान जारी करने के बाद कर्नाटक की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा है कि कार्तिक मलयेशिया में हैं तो वीडियो क्यों और कैसे भेजा गया।

विज्ञापन
Prajwal Revanna's ex-driver releasing video statement on scandal leads to row in Karnataka
एच डी कुमारस्वामी और प्रज्ज्वल रेवन्ना - फोटो : ANI

विस्तार

पेन ड्राइव कांड के सामने आने के बाद कर्नाटक की सियासत में हलचल मची हुई है। अब पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने प्रज्ज्वल के पूर्व कार ड्राइवर कार्तिक को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कार्तिक ने किसी गुप्त जगह से नहीं बल्कि मलयेशिया से वीडियो साझा कर प्रज्ज्वल को लेकर बयान दिया है। कुमारस्वामी ने सवाल किया कि आखिर इसके पीछे मकसद क्या है।बता दें कि कार्तिक ने मंगलवार को एक वीडियो के माध्यम से कहा था कि उन्होंने भाजपा नेता देवराज गौड़ा को छोड़कर किसी को भी प्रज्ज्वल रेवन्ना से जुड़े वीडियो और फोटो नहीं दिए थे। 

विज्ञापन


कुमारस्वामी ने डी के शिवकुमार पर साधा निशाना
जेडी-एस की राज्य इकाई के अध्यक्ष ने प्रज्ज्वल रेवन्ना से जुड़े वीडियो क्लिप जारी करने के लिए उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार पर निशाना साधा है। कुमारस्वामी ने संकेत दिया कि कार्तिक मलयेशिया में घूम रहे हैं और इसके पीछे शिवकुमार और उनके भाई डी के सुरेश का हाथ हो सकता है। कुमारस्वामी ने शिवकुमार और उनके सांसद भाई पर निशाना साधते हुए सवाल पूछे कि ड्राइवर का वीडियो बयान देखा गया लेकिन वह कहां हैं? किस जगह से इस वीडियो को तैयार कर जारी किया गया? वीडियो को जल्दबाजी में बनाकर सीधे मीडिया को क्यों दिया गया? कार्तिक मलयेशिया में हैं तो किसने मीडिया को वीडियो दिए? किसने कार्तिक को मलयेशिया भेजा और वहां से वीडियो भेजने की जरूरत क्या है?
विज्ञापन


डी के शिवकुमार का पलटवार
कुमारस्वामी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए डी के शिवकुमार ने कहा अगर कुमारस्वामी ने ऐसा कहा है तो उन्हें इस बारे में सब पता है। उन्हें केंद्र सरकार से जानकारी लेने दीजिए। शिवकुमार ने आगे कहा कि वह इस मामले में सड़क पर उतरकर लड़ेंगे लेकिन किसी को कहीं भेजकर नहीं। शिवकुमार के अनुसार कार्तिक ने कहा है कि उन्होंने पेन ड्राइव भाजपा नेता देवराज गौड़ा को सौंपी थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि किसने वीडियो तैयार किए और किसने जारी किए, इस बारे में बाद में चर्चा करेंगे। फिलहाल इस स्कैंडल से ध्यान न भटकाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्तिक ने क्या दावा किया था? 
कार्तिक ने दावा किया था कि देवराज गौड़ा ने उनसे प्रज्ज्वल से जुड़े तस्वीरें और वीडियो मांगे थे और इन्हें न्यायाधीश को सौंपने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि गौड़ा पर भरोसा करते हुए मैंने उन्हें एक प्रति दी, जिसका उन्होंने इस्तेमाल किया। कार्तिक का कहना है कि देवराज गौड़ा ने उन्हें धोखा दिया है। कार्तिक के आरोपों के जवाब में देवराज गौड़ा ने कहा था कि प्रज्ज्वल रेवन्ना के पूर्व ड्राइवर को हासन लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार श्रेयस पटेल के साथ घूमते हुए देखा गया था। 

कर्नाटक सरकार द्वारा इस मामले में तीन सदस्यीय स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। यह टीम प्रज्ज्वल रेवन्ना पर लगे आरोपों की जांच कर रही है। बता दें कि 33 वर्ष के प्रज्ज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के पोते हैं। वे इस बार के लोकसभा चुनाव में हासन सीट से भाजपा और जेडी-एस गठबंधन के उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed