फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prajwal Revanna’s driver and BJP leader trade charges over leaked videos

Pen Drive Scandal: पूर्व ड्राइवर ने देवराज गौड़ा पर लगाए वीडियो लीक करने के आरोप, भाजपा नेता ने भी किया पलटवार

Tue, 30 Apr 2024 04:41 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 30 Apr 2024 04:41 PM IST
सार

Pen Drive Scandal: प्रज्ज्वल रेवन्ना के कार ड्राइवर रह चुके कार्तिक और भाजपा नेता जी. देवराज गौड़ा ने एक दूसरे पर इस मामले से जुड़े वीडियो लीक करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Prajwal Revanna’s driver and BJP leader trade charges over leaked videos
प्रज्वल रेवन्ना - फोटो : Instagram/iprajwalrevanna

विस्तार

कर्नाटक के हासन लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के यौन शोषण से जुड़े वीडियो सार्वजनिक होने के बाद राजनीति में हलचल मची हुई है। उधर प्रज्ज्वल के कार ड्राइवर रह चुके कार्तिक और भाजपा नेता जी. देवराज गौड़ा ने एक दूसरे पर इस मामले से जुड़े वीडियो लीक करने का आरोप लगाया है। बता दें कि वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद जेडी-एस को शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है। इस मामले में पूर्व पीएम एच डी देवगौड़ा के पोते रेवन्ना को जेडी-एस से निलंबित किया जा चुका है। 

विज्ञापन


प्रज्ज्वल के पूर्व ड्राइवर कार्तिक का आरोप
सोशल मीडिया पर एक संदेश देते हुए हासन सांसद के ड्राइवर रह चुके कार्तिक ने कहा है कि उन्होंने 15 वर्षों तक प्रज्ज्वल के साथ काम किया था लेकिन बीते एक साल से दोनों के बीच कोई मुलाकात नहीं हुई। प्रज्ज्वल से दूरी बनाए रखने पर कार्तिक ने कहा कि ‘मेरी जमीन मुझसे छीन ली गई और मेरी पत्नी को पीटा गया था। मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था। इसके बाद मैंने नौकरी छोड़ी और अपनी जमीन वापस पाने के लिए लड़ना शुरू किया।' कार्तिक ने आगे कहा उन्होंने न्याय के लिए देवराज गौड़ा से संपर्क किया था क्योंकि वे देवेगौड़ा परिवार के खिलाफ लड़ रहे थे। बता दें कि देवराज गौड़ा ने होलेनारासिपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस दौरान वह रेवन्ना से हार गए थे।
विज्ञापन


देवराज गौड़ा को सौंपी थी एक कॉपी- कार्तिक
कार्तिक ने आगे कहा कि 'उस दौरान प्रज्वल रेवन्ना द्वारा एक स्थगन आदेश लाया गया और मुझे कोई भी अश्लील तस्वीरें या वीडियो जारी करने से रोका गया। इसके बाद देवराज गौड़ा ने मुझसे तस्वीरें और वीडियो मांगे थे और इन्हें न्यायाधीश को सौंपने का वादा किया था। गौड़ा पर भरोसा करते हुए मैंने उन्हें एक प्रति दी, जिसका उन्होंने इस्तेमाल किया।' कार्तिक का कहना है कि देवराज गौड़ा ने उन्हें धोखा दिया है। यह भी कहा कि भाजपा और जेडी-एस के गठबंधन के बाद देवराज गौड़ा ने पार्टी आलाकमान से कहा था कि प्रज्ज्वल को टिकट न दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देवराज गौड़ा ने किया आरोपों का खंडन
उधर कार्तिक के आरोपों को खारिज करते हुए देवराज गौड़ा ने कहा कि उन्होंने ये वीडियो किसी भी कांग्रेस नेता को भी नहीं दिए क्योंकि ये प्रज्ज्वल से जुड़े हुए थे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रज्ज्वल रेवन्ना के पूर्व ड्राइवर कार्तिक को हासन लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार श्रेयस पटेल के साथ घूमते हुए देखा गया था। गौड़ा ने आगे कहा कि इस मामले में अगर किसी को फायदा मिल रहा है, तो वह कांग्रेस है। राजनीतिक फायदे कि लिए कांग्रेस उम्मीदवार श्रेयस पटेल ने वीडियो वायरल कर महिलाओं की अस्मिता को दांव पर लगा दिया। उन्होंने आगे कहा कि वह एसआईटी के नोटिस का इंतजार कर रहे हैं और इसके बाद वह कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जारी करेंगे। उन्होंने दावा किया कांग्रेस नेता उसी खाई में गिरेंगे जो उन्होंने दूसरों के लिए खोदी है।


प्रज्ज्वल और उनके पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज
कर्नाटक सरकार द्वारा इस मामले में तीन सदस्यीय स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। यह टीम प्रज्ज्वल रेवन्ना पर लगे आरोपों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि प्रज्ज्वल रेवन्ना फिलहाल जर्मनी में हैं। कई महिलाओं से यौन शोषण के मामले में प्रज्ज्वल और उनके पिता के खिलाफ होलेनारसिपुरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed