फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prahlad Joshi said on opposition allegations, It is not our fault to build Ram temple under BJP rule

Politics: 'भाजपा शासन में राम मंदिर बनना हमारी गलती नहीं', राजनीति करने के आरोपों पर बोले प्रह्लाद जोशी

Wed, 03 Jan 2024 07:07 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेडचल मलकजगिरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेडचल मलकजगिरी Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 03 Jan 2024 07:07 PM IST
सार

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर विपक्ष का आरोप है कि भाजपा मुद्दे पर राजनीति कर रही हैं। इस पर प्रतिक्रिया करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में राम मंदिर बनना हमारी गलती नहीं है। 

विज्ञापन
Prahlad Joshi said on opposition allegations, It is not our fault to build Ram temple under BJP rule
प्रह्लाद जोशी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर विपक्ष ने भाजपा पर राजानीति करने का आरोप लगाया हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष के राजनीतिकरण करने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकाल में राम मंदिर बनना हमारी गलती नहीं हैं। विपक्षी दलों के नेताओं पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति कहां हैं। अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं को आमंत्रण भेजा हैं।
विज्ञापन


विपक्षी नेताओं ने लगाए भाजपा पर राजनीति करने का आरोप
गौरतलब है कि सीपीआई(एम) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट साझा करते हुए कहा था कि हमारी नीति धार्मिक मान्यताओं और प्रत्येक व्यक्ति के अपने विश्वास को आगे बढ़ाने के अधिकार का सम्मान करना है। धर्म एक निजी पसंद है, जिसे राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। पार्टी के नेता सीताराम येचुरी समारोह में शामिल नहीं होंगे। सीताराम येचुरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्धाटन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। वहीं सीपीआई-एम के पोलित ब्यूरो की सदस्य बृंदा करात ने कहा था कि उनकी पार्टी राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल नहीं होगी, क्योंकि यह धर्म का राजनीतिकरण करने के लिए किया जा रहा कार्यक्रम है। करात ने कहा कि उनकी पार्टी धार्मिक भावनाओं का सम्मान करती है। लेकिन, भाजपा राजनीति के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रही है, जो गलत है।
विज्ञापन


वैदिक अनुष्ठान कार्यक्रम 16 जनवरी से होगा शुरू
पीएम मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। अयोध्या में वैदिक अनुष्ठान मुख्य समारोह से एक सप्ताह पहले 16 जनवरी को शुरू होंगे। वाराणसी के एक पुजारी लक्ष्मी कांत दीक्षित 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य अनुष्ठान करेंगे। वहीं 14 जनवरी से 22 जनवरी तक अयोध्या में अमृत महोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में ड्राई-डे
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोर-शोर पर हैं। इसी बीच, छत्तीसगढ़ सरकार ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन 'ड्राई डे' मनाने का फैसला किया हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम साय ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed