फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Praful Patel arrives at ED office after being summoned over alleged land deal with Iqbal Mirchi

दाऊद के साथी इकबाल मिर्ची से जुड़ी डील मामले में प्रफुल्ल पटेल से ईडी की पूछताछ

Fri, 18 Oct 2019 10:51 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 18 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Praful Patel arrives at ED office after being summoned over alleged land deal with Iqbal Mirchi
प्रफुल्ल पटेल - फोटो : ANI

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल से अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथी इकबाल मिर्ची से जुड़ी संपत्ति के सौदे से जुड़े मामले में पूछताछ की। ईडी ने दो दिन पहले समन जारी किया था। इस पर शुक्रवार सुबह पटेल दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों के मुताबिक, इकबाल मिर्ची की पत्नी और पटेल की कंपनी के बीच जमीन सौदे को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत एनसीपी नेता का बयान दर्ज किया गया।

विज्ञापन


ईडी के मुताबिक, पटेल की रियल एस्टेट कंपनी मिलेनियम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड ने 2006-07 में सीजे हाउस नामक इमारत का निर्माण किया था। इस इमारत का तीसरा और चौथा फ्लोर मिर्ची की पत्नी हाजरा इकबाल के नाम पर हस्तांतरण किया गया। जिस जमीन पर यह इमारत बनी है, वह मिर्ची ने खरीदी थी। जांच अधिकारियों का दावा है कि इस जमीन को मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग्स तस्करी और जबरन वसूली के पैसे से खरीदा गया था। हालांकि पटेल का कहना है कि पूरा लेन देन कानून के तहत किया गया। 
विज्ञापन


आरोप है कि पटेल के परिवार की कंपनी ने कथित तौर पर दाऊद इब्राहिम के करीबी इकबाल मेमन मिर्ची के परिवार के साथ वित्तीय साझेदारी और जमीन सौदा किया था। जिसकी ईडी जांच कर रहा है। मिर्ची नाम से कुख्यात दिवंगत इकबाल मेमन और प्रफुल्ल पटेल के परिवार की प्रमोटिड कंपनी के बीच यह वित्तीय सौदा हुआ था।

हालांकि पटेल ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि इसमें काल्पनिक विचार और कागजात हैं, जो मीडिया में लीक किए गए हैं। जाहिर है कि आपके पास कुछ कागजात हैं जो शायद कभी मेरे ध्यान में नहीं आए। इस स्तर पर सब कुछ बॉम्बे हाईकोर्ट के पास है। हम सीधे संपत्ति की देखरेख नहीं कर रहे हैं और न ही हम सीधे इसके प्रभारी हैं।


पटेल के परिवार की तरफ से प्रमोटिड कंपनी मिलेनियम डेवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और मिर्ची परिवार के बीच हुए लीगल अग्रीमेंट (कानूनी समझौता) की ईडी जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि इस सौदे में पटेल के परिवार की कंपनी मिलेनियम डेवेलपर्स को मिर्ची परिवार की ओर से एक प्लॉट दिया गया था। मिर्ची का यह प्लॉट वर्ली के नेहरू प्लेटेरियम की प्राइम लोकेशन पर था।

यह भी पढ़ें- प्रफुल्ल पटेल ने दाऊद के करीबी इकबाल से खरीदी जमीन, ईडी कर रहा आरोप की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed