फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Budget 2019 Live Update Yogi launched to provide assured monthly pension of 3000 rupees

मजदूरों को तोहफा, 15 हजार रुपये महीना कमाने वालों को मिलेगी पेंशन

Fri, 01 Feb 2019 12:13 PM IST
kapil kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: kapil kumar Updated Fri, 01 Feb 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
Union Budget 2019 Live Update Yogi launched to provide assured monthly pension of 3000 rupees
Piyush Goyal

वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने मजदूरों के बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने मजदूरों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मनधन योजना शुरू की है। इस योजन के तहत 15 हजार रुपए कमाने वाले मजदूर को तीन हजार रुपए हर महीने पेंशन दी जाएगी। 

विज्ञापन


पीयूष गोयल ने कहा कि 21 हजार से कम वेतन वाले मजदूरों को 7 हजार रुपये का बोनस मिलेगा। न्यूनतम मजदूरी भी बढ़ाई गई। मजदूरों को कम से कम 1 हजार रुपये और अधिकतम 3,000 रुपये पेंशन दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रोजगार के मौके बढ़े हैं। 2 करोड़ ईपीएफओ अकाउंट खोले गए। 10 करोड़ मजदूरों के लिए पेंशन योजना। वहीं जिनका ईपीएफ कटता है उन्हें 6 लाख रुपये का बीमा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


पीयूष गोयल ने कहा कि पशुपालन और मत्स्य पालन करने वाले किसानों को ब्याज में 2 प्रतिशत की छूट मिलेगी। फसलों का एमएसपी लागत डेढ़ गुना किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को मंजूरी। 2 हेक्टेयर तक की जमीन वाले किसान को हर साल 6 हजार रुपये मिलेंगे। किसानों के खाते में 3 किश्तों में पैसे जाएंगे। इसका फायदा 12 करोड़ किसानों को मिलेगा। 1 दिसंबर 2018 से लागू होगी योजना। किसान निधि के लिए 75,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed