{"_id":"5b851b3842c792463b3b6315","slug":"practice-with-pakistani-army-insulted-terror-victims-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी सेना के साथ अभ्यास कर आतंक पीड़ितों का अपमान कर रहे हैं पीएम मोदी: कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तानी सेना के साथ अभ्यास कर आतंक पीड़ितों का अपमान कर रहे हैं पीएम मोदी: कांग्रेस
भाषा, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Aug 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
India-Pakistan Army
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने रूस में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के आतंकवाद विरोधी सैन्य अभ्यास में पाकिस्तानी सेना के साथ भारतीय सेना की टुकड़ी के शामिल होने को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इससे भारत में आतंकवाद से पीड़ित हजारों लोगों का अपमान हुआ है।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि मोदी जी, आप पाकिस्तान को मान देकर आतंकवाद से पीड़ित हजारों लोगों का अपमान करने और राष्ट्रीय हित को नुकसान पहुंचाने पर क्यों तुले हुए हैं? उन्होंने कहा कि पहले आपने पठानकोट हमले की जांच के लिए आईएसआई को आमंत्रित किया, अब आतंकवाद की जननी पाकिस्तानी सेना के साथ ‘आतंकवाद रोधी साझा सैन्य अभ्यास’ कर रहे हैं।
दरअसल, यह आतंकवाद-रोधी अभ्यास इन दिनों रूस के चेबरकुल शहर में चल रहा है। इसका मकसद आतकंवाद और चरमपंथ के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए सभी सदस्य देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है। भारत और पाकिस्तान जून 2017 में एससीओ के पूर्ण सदस्य बनने के बाद पहली बार इस अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
भारत, चीन, रूस, कजाखस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और पाकिस्तान के तीन हजार सैनिक इस अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय दल में 200 सैनिक शामिल हैं।