फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Power Finance Corporation gets 'Maharatna' status

सम्मान: पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन को मिला 'महारत्न' का दर्जा, ऊर्जा मंत्री बोले- सरकार को कंपनी की रणनीतिक भूमिका को लेकर पूरा भरोसा 

Wed, 13 Oct 2021 12:06 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 13 Oct 2021 12:06 PM IST
सार

महारत्न’ का सम्मान मिलने से पीएफसी बोर्ड की वित्तीय फैसले लेने की क्षमता बढ़ेगी। पीएफसी सरकार के एजेण्डा के तहत 2030 तक 40 फीसदी हरित उर्जा की राष्ट्रीय प्रतिबद्धता में योगदान देगा। 
 

विज्ञापन
Power Finance Corporation gets 'Maharatna' status
पीएफसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिजली के क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर, वित्तपोषण प्रदान करने वाली कंपनी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन(पीएफसी) को सरकार की ओर से 'महारत्न' के सम्मान से नवाजा गया है। उसे यह सम्मान पिछले तीन साल में शानदार वित्तीय प्रदर्शन व परिचालन कुशलता के लिए दिया गया है। कंपनी के एक बयान में कहा गया कि सरकार की ओर पीएफसी को महारत्न का दर्जा दिया गया है। 

विज्ञापन


वित्तीय फैसले लेने की बढ़ेगी क्षमता
‘महारत्न’ का सम्मान मिलने से पीएफसी बोर्ड की वित्तीय फैसले लेने की क्षमता बढ़ेगी। ‘महारत्न’ कंपनी का निदेशक मंडल वित्तीय संयुक्त उद्यम और पूर्ण अनुषंगी इकाईयों को लेकर इक्विटी निवेश पर फैसला कर सकता है। भारत एवं विदेश में विलय और अधिग्रहण कर सकता है। हालांकि, यह संबंधित सीपीएसई के कुल मूल्य के 15 फीसदी तक और एक परियोजना के लिए 5000 करोड़ रुपये तक सीमित होगा। महारत्न का सम्मान मिलने के बाद पीएफसी सरकार के एजेण्डा के तहत 2030 तक 40 फीसदी हरित उर्जा की राष्ट्रीय प्रतिबद्धता में योगदान देगा। 
विज्ञापन


सरकार को कंपनी की रणनीतिक भूमिका पर भरोसा
इस मौके पर केंद्रीय बिजली एवं ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने पीएफसी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महारत्न का सम्मान यह बताता है कि सरकार को कंपनी की रणनीतिक भूमिका को लेकर पूरा भरोसा है। पीएफसी के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक आरएस ढिल्लन ने कहा कि कंपनी का पिछले तीन साल में वित्तीय प्रदर्शन शानदार रहा, इसलिए उसे महारत्न का दर्जा मिल सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed