फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Potential to further diversify trade basket between India, Dominican Republic: President Murmu

भारत-डोमिनिकन गणराज्य: राष्ट्रपति बोलीं- लोकतंत्र के साझा मूल्यों की मजबूत नींव पर टिके हैं हमारे संबंध

Tue, 03 Oct 2023 06:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 03 Oct 2023 06:32 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत और डोमिनिकन गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध गर्मजोशी भरे और मैत्रीपूर्ण हैं, जो लोकतंत्र के साझा मूल्यों की मजबूत नींव और वैश्विक मुद्दों पर विचारों के व्यापक समानता पर आधारित हैं।

विज्ञापन
Potential to further diversify trade basket between India, Dominican Republic: President Murmu
Raquel Pena Rodrguez, Droupadi Murmu - फोटो : Twitter/President Of India

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को डोमिनिकन गणराज्य को लैटिन अमेरिका में भारत का आठवां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बताया और कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार में और विविधता आने की संभावना है। 

विज्ञापन

मुर्मू ने भारत की पहली यात्रा पर आई डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति रकेल पेना रोड्रिग्ज का स्वागत किया। इस दौरान मु्र्मू ने कहा कि क्षमता निर्माण दोनों देशों के बीच सहयोग के प्रमुख स्तंभों में से एक है। रोड्रिग्ज ने यहां राष्ट्रपति भवन में मुर्मू से मुलाकात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि रोड्रिग्ज की यात्रा का समय बहुत उपयुक्त है, क्योंकि भारत और डोमिनिकन गणराज्य अपने राजनयिक संबंधों की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मुर्मू ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध गर्मजोशी भरे और मैत्रीपूर्ण हैं, जो लोकतंत्र के साझा मूल्यों की मजबूत नींव और वैश्विक मुद्दों पर विचारों के व्यापक समानता पर आधारित हैं।

विज्ञापन

बयान में राष्ट्रपति के हवाले से कहा गया है, 'उन्हें भरोसा है कि ट्रेड बास्केट में और विविधता लाने की क्षमता है।' मुर्मू ने कहा कि दवा उत्पादों, समुद्री विज्ञान, मौसम विज्ञान, आपदा-रोधी बुनियादी ढांचे और डिजिटल भुगतान प्रौद्योगिकियों जैसे क्षेत्रों में एक साथ काम करने और अनुभव और विशेषज्ञता का आदान-प्रदान करने की गुंजाइश है।

बयान में कहा गया है कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि भारत ने हाल ही में साइबर सुरक्षा और रिमोट सेंसिंग के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में डोमिनिकन गणराज्य के अधिकारियों के लिए दो विशेष आईटीईसी (भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित किए। इसमें कहा गया, 'दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि भारत और डोमिनिकन गणराज्य के बीच निरंतर आदान-प्रदान और संपर्क हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed