फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Potato-tomato vegetables become more costlier due to short supply because of monsoon season

आम आदमी की थाली से बाहर हुए आलू-टमाटर, आपूर्ति कम होने के चलते दोगुने हुए सब्जियों के दाम

Tue, 08 Sep 2020 06:56 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 08 Sep 2020 06:56 PM IST
सार

  • खुदरा बाजार में आलूू की कीमत 35 से 45 रूपये तो टमाटर 50-60 रुपये
  • 25-30 रुपये किलो बिक रही प्याज तो भिंडी भी 30-40 रुपये किलो

विज्ञापन
Potato-tomato vegetables become more costlier due to short supply because of monsoon season
सब्जी मंडी - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

वर्षा के इस सीजन में सब्जियों की कीमतें सामान्य तौर पर हमेशा बढ़ जाती हैं, लेकिन इस बार सब्जियों की कीमतों में पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा उछाल देखने को मिल रहा है। इसका कारण वर्षा के साथ-साथ डीजल की कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी होना बताया जा रहा है। खुदरा बाजार में आलू की कीमत 35 से 45 रुपये तक पहुंच गई है तो टमाटर की कीमत 50-60 रुपये तक हो गई है। सब्जियों की बढ़ी कीमतों ने इसे आम आदमी की पहुंच से बाहर कर दिया है।
विज्ञापन


आजादपुर सब्जी मंडी में आलू की कीमतों में दो से तीन गुने तक का उछाल आया है। जानकारी के मुताबिक मंडी में आलू 15 से 40 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। सामान्य खुदरा बाजार में यही आलू 35 से 50 रुपये किलो में बिक रहा है। प्याज का थोक बाजार भी 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक हो गया है। महाराष्ट्र के इलाकों में अभी भी बारिश हो रही है। आवक पर असर पड़ने पर आने वाले दिनों में प्याज की कीमतों में भी उछाल आ सकता है।

विज्ञापन


नींबू की कीमत भी अचानक से लगभग दो गुना तक बढ़ गई है। खुदरा बाजार में अच्छी गुणवत्ता का नींबू 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। सबसे ज्यादा महंगाई धनिया की कीमत में आती दिख रही है। इसकी कीमत 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। थोक बाजार में भी धनिया की कीमत 100 से 120 रुपये प्रति किलो तक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केशोपुर सब्जी मंडी के चेयरमैन राधेश्याम शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि इस समय आलू की कीमत 22 से 26 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। टमाटर भी 25 से 35 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। अच्छी गुणवत्ता की प्याज भी 20-25 रुपये प्रति किलो चल रहा है। खुदरा बाजार में इन कीमतों में 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक का उछाल आ जाता है। ये कीमतें पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed