फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Potato Rates: Before the festivals people will get some relief from inflation rates of potato basmati rice low

Big News: त्योहारों से पहले आम आदमी को महंगाई से मिलेगी थोड़ी राहत, इस वजह से गिरे आलू-बासमती चावल के रेट

Mon, 26 Aug 2024 03:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 26 Aug 2024 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार
बीते महीने आलू के अचानक बढ़े दामों को नियंत्रित करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने इसके निर्यात पर बैन लगा दिया था। उत्तर प्रदेश से उत्तर-पूर्वी राज्यों में आलू ले जाने वाले ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। इससे यूपी और बंगाल के कोल्ड स्टोरेज के आलू का स्टॉक ओवरलोड हो गया। इसी वजह से आलू के दामों में गिरावट आना शुरु हो गई थी।
loader
Potato Rates: Before the festivals people will get some relief from inflation rates of potato basmati rice low
राहत भरी खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

त्योहार का सीजन शुरू होने से पहले आम आदमी के लिए राहत भरी खबर है। आलू और चावल के दामों में गिरावट आना शुरु हो गई है। पिछले 20 दिनों के अंदर आलू का रेट 8 प्रतिशत कम हुआ है, क्योंकि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कोल्ड स्टोरेज में आलू का स्टॉक ओवरलोड हो गया है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में आलू की रेट में और कमी आएगी।



दरअसल, बीते महीने आलू के अचानक बढ़े दामों को नियंत्रित करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने इसके निर्यात पर बैन लगा दिया था। उत्तर प्रदेश से उत्तर-पूर्वी राज्यों में आलू ले जाने वाले ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। इससे यूपी और बंगाल के कोल्ड स्टोरेज के आलू का स्टॉक ओवरलोड हो गया। इसी वजह से आलू के दामों में गिरावट आना शुरु हो गई थी।


आलू कारोबारियों का कहना है कि,बाजार में आलू के दामों में गिरावट आना शुरु हो गई है। आने वाले दिनों में बाजार में आलू की सप्लाई बढ़ने वाली है। क्योंकि इन दोनों राज्यों के कोल्ड स्टोरेज में ओवरलोड आलू का नवंबर से पहले इस्तेमाल किया जाना है। ऐसे में रिटेल प्राइस में गिरावट आना स्वाभाविक है। हाल ही में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आलू के अंतरराज्यीय व्यापार की अनुमति दी थी। इस फैसले से अन्य राज्यों को बड़ी राहत मिली थी।

आलू के व्यापारियों का कहना है कि, उनके के कुल उत्पादन का 163 लाख टन का 50 प्रतिशत हिस्सा अभी भी कोल्ड स्टोरेज में पड़ा है। आने वाले हफ्तों में कीमतों में और गिरावट आने की उम्मीद है। फेडरल कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों का कहना है कि,हमारे कोल्ड स्टोरेज में आलू का बहुत अधिक स्टॉक है।पहले उसे खत्म करना होगा। क्योंकि इसके बाद आने वाले दिनों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ से नई फसल जल्द ही आनी शुरू हो जाएगी।

15 रुपये/किलो सस्ता हुआ बासमती चावल
इस साल खरीफ की फसल अच्छी होने की उम्मीद है, इसलिए चावल की कीमतों में भी गिरावट आनी शुरू हो गई है। पिछले तीन महीनों में खुदरा स्तर पर बासमती चावल की कीमत 75 रुपये प्रति किलो से गिरकर 60 रुपये प्रति किलो पर आ गई है, क्योंकि निर्यात बाजार इतना मजबूत नहीं है। वैश्विक बाजारों में कई देश भारत की तुलना में कम कीमत पर चावल की पेशकश कर रहे हैं। अभी भारत ने बासमती चावल का न्यूनतम निर्यात मूल्य 950 डॉलर प्रति टन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed