फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Post mortem to the dead bodies of the four accused of Hyderabad encounter

हैदराबाद एनकाउंटर: चारों आरोपियों के शवों को हुआ दोबारा पोस्टमार्टम

Tue, 24 Dec 2019 04:29 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: आसिम खान Updated Tue, 24 Dec 2019 04:29 AM IST
विज्ञापन
Post mortem to the dead bodies of the four accused of Hyderabad encounter
हैदराबाद एनकाउंटर - फोटो : PTI

महिला पशु चिकित्सक से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के आरोपियों के शवों का एम्स के फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने सोमवार को दोबारा पोस्टमार्टम किया। इसके बाद चारों शव परिवारवालों को सौंप दिए गए। गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर पी श्रवण कुमार ने बताया कि एम्स से आई टीम के लिए अलग कैबिन की व्यवस्था की गई थी और ऑटोप्सी की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई। 

विज्ञापन


तेलंगाना हाईकोर्ट ने 21 दिसंबर को चारों आरोपियों के शवों का दोबारा पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया था। छह दिसंबर को पुलिस ने एनकाउंटर में चारों को मार गिराया था। इसी दिन महबूबनगर के सरकारी अस्पताल में शवों का पहला पोस्टमार्टम किया गया था। इसके बाद शवों को गांधी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। 
विज्ञापन


डॉ. कुमार ने बताया कि ऑटोप्सी हो चुकी है और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाईकोर्ट को सौंपेगी। शवों परिवारवालों को सौंप दिया गया है। वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो एंबुलेंस में आरोपियों के शवों को नारायणपेट जिले में उनके पैतृक निवासों पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटोप्सी से पहले दर्ज किए गए परिवारवालों के बयान
डॉ. कुमार के मुताबिक, ऑटोप्सी से पहले एम्स की टीम ने आरोपियों के परिवारवालों और रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए। उन्होंने टीम को बताया कि ऑटोप्सी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे शवों को ले जाने को तैयार हैं। टीम के अनुरोध पर एक हैंडीकैम और कंप्यूटर उन्हें मुहैया कराया गया था। इससे पहले, पुलिस ने अस्पताल के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed