{"_id":"5c0664e2bdec2241b27736e3","slug":"possibility-of-heavy-rains-in-the-coastal-parts-of-tamilnadu-in-the-next-48-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले 48 घंटों में तमिलनाडु के तटीय हिस्सों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अगले 48 घंटों में तमिलनाडु के तटीय हिस्सों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना
भाषा, चेन्नई
Updated Tue, 04 Dec 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण तमिलनाडु के तटीय जिलों के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के उपमहानिदेशक एस बालाचंद्रन ने बताया कि पिछले 24 घंटों में तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में काफी बारिश हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और पड़ोस में बना कम दबाव का क्षेत्र कोमोरिन क्षेत्र से अब दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से दक्षिण आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘इसके कारण, तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में पिछले 24 घंटों में काफी बारिश हुई है।’
विज्ञापन
क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने अनुमान व्यक्त किया है कि तमिलनाडु के तटीय जिलों में एक या दो स्थानों पर अगले दो दिन में भारी बारिश होगी तथा राज्य और पुडुचेरी के अधिकतर स्थानों पर हल्की बारिश होगी।
विज्ञापन