फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Positive Sentiment Across Sectors Indian companies will increase salaries by 8.8 percent this year and 9.4 percent in 2022

खुशखबर: इस साल 8.8 फीसदी और 2022 में 9.4 फीसदी वेतन बढ़ाएंगी भारतीय कंपनियां

Wed, 08 Sep 2021 02:57 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 08 Sep 2021 02:57 AM IST
सार

  • सर्वे में दावा...महामारी से उबर रहीं भारतीय कंपनियां सुधार की राह पर
  • 97.5 फीसदी कंपनियां 2021 में बढ़ा सकती हैं कर्मचारियों का वेतन

विज्ञापन
Positive Sentiment Across Sectors Indian companies will increase salaries by 8.8 percent this year and 9.4 percent in 2022
कोरोना काल में वेतन वृद्धि (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

महामारी के झटके के बावजूद 97.5 फीसदी भारतीय कंपनियां इस साल कर्मचारियों का वेतन औसतन 8.8 फीसदी बढ़ाएंगी। 2022 में 9.4 फीसदी वेतन वृद्धि की उम्मीद है। मंगलवार को जारी एऑन की 26वें वार्षिक वेतन वृद्धि सर्वे में कहा गया है कि ज्यादातर कंपनियों अगले साल को लेकर ज्यादा आशान्वित हैं। इस दौरान 98.9 फीसदी कंपनियां वेतन बढ़ाएंगी। 2020 में 6.1 फीसदी वेतन वृद्धि हुई थी। 

विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक, महामारी के बाद विभिन्न क्षेत्रों की धारणा सकारात्मक है। भारतीय कंपनियां सुधार की राह पर हैं। ज्यादातर कंपनियों का मानना है कि 2021-22 में वेतन वृद्धि 2018-19 के स्तर पर पहुंच जाएगी। एऑन के मानव पूंजी कारोबार में भागीदार रूपंक चौधरी का कहना है कि चीजें स्पष्ट रूप से बेहतर हो रही हैं। यह वित्तीय सेहत और अर्थव्यवस्था में तेजी का मजबूत संकेत है। उन्होंने कहा कि 2021 में डिजिटल एवं तकनीक कौशल से लैस कर्मचारियों की मांग सबसे ज्यादा रही है। इसलिए इस साल इन कर्मचारियों के वेतन में सबसे ज्यादा वृद्धि की उम्मीद है।
विज्ञापन


महामारी के डिजिटल यात्रा को मिली गति
सर्वे में कहा गया है कि महामारी की वजह से कंपनियों की डिजिटल यात्रा तेज हुई है। इससे कम अवधि में डिजिटल प्रतिभाओं के लिए ‘जंग’ छिड़ी है। इससे न सिर्फ वेतन का बजट बढ़ रहा है बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी बदलने वालों की संख्या भी बढ़ी है। इस जंग में बने रहने के लिए कंपनियों को अपनी प्रतिभा की रणनीति को नए सिरे से परिभाषित करना होगा। परंपरागत और गैर-परंपरागत क्षेत्रों की भारतीय कंपनियां डिजिटल क्षमताओं में निवेश कर रही हैं ताकि वे वृद्धि की रफ्तार को कायम रख सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed