फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Positive changes: The benefits of new income tax system will eliminate old system, With new changes,

सकारात्मक बदलाव: नई आयकर प्रणाली के फायदे, नए बदलावों से आयकर दाता हर महीने 1,458 रुपये टैक्स बचा सकेंगे

Wed, 24 Jul 2024 06:11 AM IST
मेघा झा नारायण कृष्णमूर्ति, अर्थशास्त्री
नारायण कृष्णमूर्ति, अर्थशास्त्री Published by: मेघा झा Updated Wed, 24 Jul 2024 06:11 AM IST
सार

नई कर व्यवस्था में वेतनभोगी कर्मचारी टैक्स में हर माह करीब 1,458 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। समय के साथ नई कर व्यवस्था में अधिक करदाताओं के आने और नई व्यवस्था के फायदों के साथ पुरानी कर व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
Positive changes: The benefits of new income tax system will eliminate old system, With new changes,
आम बजट 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करदाताओं के लिए उत्साहजनक बजट है, क्योंकि उन्हें आयकर दरों में मामूली बदलाव से फायदा मिल सकता है। अब सालाना तीन  लाख रुपये तक आय पर कोई कर नहीं देना होगा। इसके बाद कर स्लैब में संशोधन किया गया है। इसका भी सीधा मतलब करदातों के हाथों में पैसे बचे रहने से है। यह उनके लिए अच्छा संकेत है। नई टैक्स व्यवस्था के तहत, वेतनभोगी कर्मचारी और पेंशनधारकों के लिए स्टैंडर्ड कटौती बढ़ाकर 75 हजार रुपये करने से कर योग्य आय कम हो जाएगी और टैक्स कम देना पड़ेगा। हालांकि इसका फायदा नई टैक्स व्यवस्था चुनने वालों को ही मिलेगा।
विज्ञापन


नई कर व्यवस्था में वेतनभोगी कर्मचारी टैक्स में हर माह करीब 1,458 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। समय के साथ नई कर व्यवस्था में अधिक करदाताओं के आने और नई व्यवस्था के फायदों के साथ पुरानी कर व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो जाएगी। वित्त मंत्री ने अपने भाषण में आयकर अधिनियम की अच्छे तरीके से समीक्षा करने का वादा किया, ताकि इसे समझना आसान हो। इससे विवादों और मुकदमों की गुंजाइश कम हो जाएगी। इस प्रक्रिया के छह महीने में पूरी होने की उम्मीद है। यह कदम करदाताओं के लिए व्यवस्थित बदलाव लाएगा। इससे उनके लिए आयकर भुगतान सरल और सीधा हो जाएगा।
विज्ञापन


कुछ बदलाव निवेशकों को परेशान करने वाले
मोदी 3.0 के पहले पूर्ण बजट में कुछ कर प्रस्ताव खासकर निवेशकों के लिए मिलेजुले हैं। जैसे पूंजीगत फायदे पर कर को सरल बनाने की कोशिश सराहनीय है, लेकिन कर दरों में बदलाव कुछ निवेशकों को परेशान कर सकता है। उदाहरण के लिए, निर्दिष्ट वित्तीय परिसंपत्तियों पर अल्पकालिक लाभ पर भी अब 15 के बजाय 20 फीसदी कर देना होगा। दूसरी ओर, सभी वित्तीय और गैर-वित्तीय परिसंपत्तियों पर दीर्घकालिक लाभ पर 12.5 फीसदी तक की कर दर होगी। यह वर्तमान 10 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असर को समझें और बुद्धिमानी से लगाएं अपना पैसा
कुछ सूचीबद्ध वित्तीय परिसंपत्तियों पर पूंजीगत लाभ की छूट की सीमा को एक लाख से बढ़ाकर 1.25 लाख रुपये सालाना करने का प्रस्ताव है। इसलिए, निवेशकों को निवेश करते वक्त करों के असर को समझते हुए बुद्धिमानी से वित्तीय साधनों का चयन करना चाहिए। उन्हें निवेश से मिलने वाले रिटर्न पर करों के प्रभाव को भी ध्यान में रखना चाहिए, ताकि निवेश से होने वाले लाभ का अनुमान लगाते वक्त उन्हें कोई हैरानी न हो। कुल मिलाकर इस बजट से करदाताओं को निराश होने की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed