{"_id":"5fc174139412e40c6d5230e8","slug":"popular-front-of-india-supported-the-demonstration-of-farmers-against-agricultural-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के प्रदर्शन को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ने दिया समर्थन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के प्रदर्शन को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ने दिया समर्थन
Sat, 28 Nov 2020 03:18 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 28 Nov 2020 03:18 AM IST
विज्ञापन
Popular Front of India
केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ने भी समर्थन दिया है। संगठन के चेयरमैन ओएमए सलाम ने कहा, उनका संगठन किसानों के दिल्ली चलो मार्च का समर्थन करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे फांसीवादी ताकतों के खतरे से संविधान को बचाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने इन कानूनों से किसानों की दुर्दशा को और बदतर किया है। इससे उनका पूंजीपती समर्थक और गरीब व जनविरोधी चेहरा को बेनकाब किया है। यदि सरकार ने किसानों की शिकायतों को नहीं सुना तो जल्द यह पूरे देश की शिकायत बन जाएगी।
विज्ञापन