{"_id":"61e25f5bd985985643509cb3","slug":"pondy-lt-guv-plays-good-samaritan-helps-injured-woman-in-chennai-get-hospitalised","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुडुचेरी की उपराज्यपाल ने दिखाई सहृदयता: चेन्नई में स्कूटर से गिरी महिला को तुरंत पहुंचाया अस्पताल, बच गई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुडुचेरी की उपराज्यपाल ने दिखाई सहृदयता: चेन्नई में स्कूटर से गिरी महिला को तुरंत पहुंचाया अस्पताल, बच गई जान
Sat, 15 Jan 2022 11:14 AM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, चेन्नई/पुडुचेरी
पीटीआई, चेन्नई/पुडुचेरी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:14 AM IST
सार
सुंदरराजन शुक्रवार को चेन्नई में थीं। वह अपने परिजनों के साथ पोंगल का त्योहार मनाने पुडुचेरी से चेन्नई आईं थीं। इसी दौरान उन्होंने सालीग्राम इलाके में स्थित अपने घर के बाहर स्कूटर सवार एक महिला को स्कूटर से गिरते देखा।
विज्ञापन
राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने शुक्रवार को एक अधेड़ घायल महिला को तुरंत अस्पताल भेजकर उसकी जान बचाने में मदद की। यह महिला चेन्नई में अपने स्कूटर से गिर गई थी। यदि उसे समय पर उपचार नहीं मिलता तो उसकी जान जा सकती थी।
विज्ञापन
सुंदरराजन शुक्रवार को चेन्नई में थीं। वह अपने परिजनों के साथ पोंगल का त्योहार मनाने पुडुचेरी से चेन्नई आईं थीं। इसी दौरान उन्होंने सालीग्राम इलाके में स्थित अपने घर के बाहर स्कूटर सवार एक महिला को स्कूटर से गिरते देखा। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस बुलवाई और घायल महिला को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
एंबुलेंस में खुद की जांच
अस्पताल ले जाने से पहले उपराज्यपाल ने खुद एंबुलेंस के अंदर महिला की स्वास्थ्य स्थिति की जांच की। पुडुचेरी में उपराज्यपाल के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति में कहा गया है कि तमिलिसाई (पोंगल त्योहार मनाने के लिए) चेन्नई में थीं। महिला की जान बचाने के लिए सुंदरराजन के समय रहते दखल की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन
पुडुचेरी में संक्रमण दर बढ़कर 51.75 फीसदी हुई
इस बीच पुडुचेरी में शनिवार सुबह 10 बजे समाप्त बीते 24 घंटे में 1213 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में कुल केस बढ़कर 1,36,550 हो गए हैं और संक्रमण दर बढ़कर 51.75 फीसदी हो गई है। राज्य में कोरोना मृत्यु दर 1.38 फीसदी है और मरीजों में सुधार की दर 93.65 है।