फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pollution Control in Delhi NCR will not be implemented by Even-odd

अमर उजाला पोल: सम-विषम परिवहन व्यवस्था लागू करने से नहीं होगा दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रित 

Sat, 17 Nov 2018 08:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Nov 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
Pollution Control in Delhi NCR will not be implemented by Even-odd
Amar ujala Poll
पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण की दोबारा आपात स्थिति बनने पर निजी पेट्रोल-डीजल वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने या सम-विषम व्यवस्था लागू करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


ईपीसीए के चेयरमैन भूरेलाल ने बुधवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को लिखे पत्र में यह सिफारिश करते हुए जल्द निर्णय लेकर जवाब देने को कहा। भूरेलाल ने पत्र में कहा कि आर्थिक नुकसान और श्रमिक वर्ग की आजीविका के संकट को देखते हुए हम सभी तरह के प्रतिबंधों को 12-13 दिन से ज्यादा नहीं खींच सकते। 
विज्ञापन


इसी तरह ट्रकों पर रोक भी अधिकतम 4 दिन तक लग सकती है। दुनिया के अन्य देशों की तरह निजी वाहनों पर रोक के आपात उपाय को भी हमें शामिल करना होगा। उन्होंने ये भी कहा कि वे जानते हैं एक उपयुक्त सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के अभाव में निजी वाहनों को बंद करने पर आम जनता को परेशानी होगी, लेकिन कोई विकल्प नहीं है। बता दें कि इससे पहले वर्ष 2016 में भी दो मौकों पर जनवरी और अप्रैल में प्रदूषण घटाने के लिए सम-विषम व्यवस्था राजधानी में लागू की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या सम-विषम परिवहन व्यवस्था लागू करने से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रित हो जाएगा?'


पोल के जवाब में हमें कुल 2,594 वोट मिले। इनमें 43.41 फीसदी (1,126 वोट) पाठकों ने माना कि सम-विषम परिवहन व्यवस्था लागू करने से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रित हो जाएगा, जबकि 56.59 फीसदी (1,468 वोट) पाठकों ने माना कि सम-विषम परिवहन व्यवस्था लागू करने से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रित नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed