{"_id":"5ffb1bb1d8d79f726a7624ec","slug":"pollachi-sexual-harassment-case-kanimozhi-said-alleged-peoples-will-be-brought-to-justice-when-we-will-return-in-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलाची यौन उत्पीडन मामला: कनिमोझी ने कहा, सत्ता में लौटने पर आरोपियों को दंडित करेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पोलाची यौन उत्पीडन मामला: कनिमोझी ने कहा, सत्ता में लौटने पर आरोपियों को दंडित करेंगे
Sun, 10 Jan 2021 08:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, कोयंबटूर
पीटीआई, कोयंबटूर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 10 Jan 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
kanimozi
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्रमुक की नेता एम. कनिमोझी ने कहा है कि तमिलनाडु की सत्ता में लौटने पर उनकी पार्टी कोयंबटूर के सनसनीखेज पोलाची यौन उत्पीड़न मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाएगी और मामले के आरोपियों को दंडित करेंगे
विज्ञापन
कनिमोझी ने कोयंबटूर के समीप पोलाची में एक विरोध प्रदर्शन रैली को संबोधित करते हुए रविवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक, पार्टी के छात्रसंघ नेता अरुलालांदम को बचाने का प्रयास कर रही है, जिसे हाल ही में इस मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस मामले में शामिल कई अन्य लोग इस पार्टी से संबंधित हैं। उन्होंने दावा किया कि द्रमुक तब तक लड़ाई जारी रखेगी जब तक न्याय नहीं मिल जाता।
विज्ञापन
सत्ता में बदलाव का जताया भरोसा
द्रमुक की महिला इकाई की सचिव कनिमोझी ने कहा कि आरोपी कितने भी प्रभावशाली हों उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाएगा, क्योंकि आने वाले विधानसभा चुनावों के बाद ‘शासन में बदलाव’ होगा। कुछ आरोपियों की तस्वीरें अन्नाद्रमुक नेताओं के साथ आनलाइन आने का जिक्र करते हुए द्रमुक सांसद ने दावा किया कि यह मंत्रियों के साथ उनके संबंधों का स्पष्ट प्रमाण है।
विज्ञापन
कनिमोझी ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी, जो खुद एक किसान होने का दावा करते हैं, केंद्र के नए कृषि कानूनों का क्यों समर्थन कर रहे हैं, जिसके खिलाफ सैकड़ों किसान दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
इससे पहले, द्रमुक नेता कनिमोझी और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कोयंबटूर पुलिस ने विरोध स्थल पर जाने से रोका था, इसके बाद वे सड़क पर बैठ गए। हालांकि, कनिमोझी को आगे बढ़ने दिया गया। विरोध प्रदर्शन में द्रमुक के वरिष्ठ नेता एवं एमडीएमके, केएमडीके, वीसीके, एसडीपीआई के प्रतिनिधि शामिल थे।