{"_id":"5ff58261c64fbf3bbc340298","slug":"pollachi-sexual-harassment-case-aiadmk-officials-included-in-three-arrested-people-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल्लाची यौन उत्पीड़न मामला: तीन गिरफ्तार लोगों में अन्नाद्रमुक का पदाधिकारी भी शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पोल्लाची यौन उत्पीड़न मामला: तीन गिरफ्तार लोगों में अन्नाद्रमुक का पदाधिकारी भी शामिल
Wed, 06 Jan 2021 02:56 PM IST
दीप्ति मिश्रा
पीटीआई, कोयंबतूर
पीटीआई, कोयंबतूर
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Wed, 06 Jan 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
यौन शोषण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के कोयंबतूर जिले के पोल्लाची कस्बे में 2019 में एक युवती के साथ एक गिरोह द्वारा यौन उत्पीड़न के मामले में सीबीआई ने बुधवार को अन्नाद्रमुक के एक पदाधिकारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। अन्नाद्रमुक के एक पदाधिकारी अरुलानंदम को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि इन सभी आरोपियों को महिला अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने इन सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) इस मामले में पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुका है। पहले यह जांच सीबी-सीआईडी कर रही थी, लेकिन अब सीबीआई के पास जांच का जिम्मा है। मई, 2019 में गिरफ्तार पांच लोगों के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच के बाद बुधवार तड़के सीबीआई ने सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के छात्र विंग के नेता अरुनानंदम और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
AIADMK expels K Arulanandam, party's Pollachi town Students Wing secretary in connection with his arrest in the Pollachi sexual assault case. https://t.co/vmOIiiwhDG
— ANI (@ANI) January 6, 2021
विज्ञापन
क्या है मामला
यह मामला वर्ष 2019 के फरवरी महीने में उस समय प्रकाश में आया जब 19 वर्षीय एक छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। छात्रा का आरोप था कि चार लोगों के एक गिरोह ने कार के भीतर उसके कपड़े उतराने की कोशिश की, इस घटना का वीडियो बनाया और उस वीडियो के आधार पर वे उसे ब्लैकमेल करने लगे।
बाद में यह भी सामने आने लगा कि इस गिरोह ने लंबे समय से पोल्लाची में कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न करके उन्हें ब्लैकमेल भी किया है। इस पूरे मुद्दे के प्रकाश में आने के बाद लोगों ने इस पर आक्रोश व्यक्त किया, जिसके बाद तमिलनाडु सरकार ने पहले तो इस मामले की जांच को सीबी-सीआईडी पुलिस को सौंपा और बाद में सीबीआई के हवाले कर दिया।