{"_id":"661f23dffdee232fba0c7ba8","slug":"politics-update-election-team-reached-centers-bordering-china-voting-held-on-19th-april-arunachal-pradesh-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र का उत्सव: चीन सीमा से लगे केंद्रों पर हेलिकॉप्टर से पहुंची चुनाव टीम, अरुणाचल में 19 को होगा मतदान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकतंत्र का उत्सव: चीन सीमा से लगे केंद्रों पर हेलिकॉप्टर से पहुंची चुनाव टीम, अरुणाचल में 19 को होगा मतदान
Wed, 17 Apr 2024 06:50 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Wed, 17 Apr 2024 06:50 AM IST
सार
एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि मतदान अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपीएटी के साथ सोमवार को विमान से चीन की सीमा से लगे सुदूर पिप-सोरांग सर्कल के मतदान केंद्रों के पास पहुंचाया गया। जिले के एडीसी मुख्यालय ताली में ठहरने के बाद ये अधिकारी पिप-सोरांग सर्कल तक पहुंचने के लिए पैदल मार्च करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश के क्रा दादी जिले के चार दूरस्थ मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए पुलिसकर्मियों सहित 40 चुनाव अधिकारियों के पहले बैच को एयरलिफ्ट कर भेज दिया गया है। यहां 19 अप्रैल को लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ होने हैं।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि मतदान अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपीएटी के साथ सोमवार को विमान से चीन की सीमा से लगे सुदूर पिप-सोरांग सर्कल के मतदान केंद्रों के पास पहुंचाया गया। जिले के एडीसी मुख्यालय ताली में ठहरने के बाद ये अधिकारी पिप-सोरांग सर्कल तक पहुंचने के लिए पैदल मार्च करेंगे।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से बस्तर पहुंचे मतदान कर्मी
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में नक्सल प्रभावित बस्तर सीट के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को कई हेलीकॉप्टर के माध्यम से कुछ मतदानकर्मियों को रवाना किया गया। इस सीट पर भी 19 अप्रैल को मतदान होगा। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के दक्षिणी भाग में दोनों जिलों में चुनाव के दौरान पूर्व में सुरक्षाबलों पर नक्सली हमलों की कई घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
सुरजेवाला के चुनाव प्रचार करने पर 48 घंटे की रोक
चुनाव आयोग ने मथुरा की सांसद व भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला को कड़ी फटकार लगाई है। साथ ही उनके चुनाव प्रचार अभियान पर भी 48 घंटे की रोक लगा दी है। यह रोक मंगलवार शाम को छह बजे से ही प्रभावी हो गई। इस लोकसभा चुनाव में किसी नेता के खिलाफ इस तरह की यह पहली कार्रवाई है। चुनाव आयोग ने सुरजेवाला को पिछले मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस पर उन्होंने जवाब दिया था कि भाजपा जिस वीडियो का हवाला दे रही है, उसमें छेड़छाड़ की गई है। आयोग ने उनका यह तर्क ठुकरा दिया। रोक के बाद सुरजेवाला न तो किसी सार्वजनिक सभा, रैली या जुलूस में हिस्सा ले सकेंगे और न ही मीडिया को इंटरव्यू दे सकेंगे।