फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics: Union Minister alleged, former governments did not give respect to Sardar Patel and Ambedkar

Politics: केंद्रीय मंत्री मेघवाल का आरोप, पूर्व सरकारों ने सरदार पटेल और आंबेडकर को नहीं दिया सम्मान

Mon, 12 Jun 2023 01:56 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 12 Jun 2023 01:56 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद 231 सांस्कृतिक-एतिहासिक और धार्मिक महत्व की मूर्तियों को वापस लाया गया है, जिन्हें पूर्व में चोरी कर लिया गया था। जबकि भाजपा की सरकार केंद्र में आने से पहले केवल 13 मूर्तियों को ही वापस लाया गया था...

विज्ञापन
Politics: Union Minister alleged, former governments did not give respect to Sardar Patel and Ambedkar
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा ने आरोप लगाया है कि उसके पूर्व की सरकारों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ आंबेडकर और दुर्गा भाभी को इतिहास में निभाई उनकी भूमिका और उनकी योग्यता के अनुसार सम्मान नहीं दिया। केंद्र में उनकी सरकार आने के बाद इस तरह की राष्ट्रीय हस्तियों का न केवल सम्मान किया जा रहा है, बल्कि उनके कार्यों को जनता तक पहुंचाया भी जा रहा है। पार्टी ने कहा है कि यह उनकी बड़ी उपलब्धि है कि केंद्र में उनकी सत्ता के नौ सालों में राष्ट्रीय सांस्कृतिक एकता को मजबूत बनाने का काम किया गया है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद 231 सांस्कृतिक-एतिहासिक और धार्मिक महत्व की मूर्तियों को वापस लाया गया है, जिन्हें पूर्व में चोरी कर लिया गया था। जबकि भाजपा की सरकार केंद्र में आने से पहले केवल 13 मूर्तियों को ही वापस लाया गया था। उन्होंने कहा कि यह देश के सांस्कृतिक गौरव को वापस लाने का कार्य था जो अब भी जारी है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश की सांस्कृतिक विविधता को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस जैसे दल सिंगोल पर विवाद खड़ा कर इस मुहिम को प्रभावित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि कांग्रेस के सभी आरोप बेबुनियाद और बिना किसी ठोस आधार के लगाए गए हैं। मेघवाल ने कहा कि दिल्ली पर लाये गए अध्यादेश के बहाने अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय राजनीति की अपनी इच्छा पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं। वे उनसे भी मिल रहे हैं जो उनके साथ नहीं खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed