{"_id":"67052e1774b411d895076347","slug":"politics-union-home-minister-amit-shah-on-jammu-kashmir-assembly-elections-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: अमित शाह बोले- कश्मीर घाटी में फिर जिंदा हो गया लोकतंत्र, कभी कांग्रेस ने धांधली कर उड़ाया था मजाक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: अमित शाह बोले- कश्मीर घाटी में फिर जिंदा हो गया लोकतंत्र, कभी कांग्रेस ने धांधली कर उड़ाया था मजाक
Tue, 08 Oct 2024 06:35 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:35 PM IST
सार
कांग्रेस के शासन के दौरान जम्मू-कश्मीर में केवल आतंक का राज था लेकिन भाजपा के शासन में लोकतंत्र का महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। गृह मंत्री ने कहा कि कश्मीर घाटी में अब लोकतंत्र फिर से जीवित हो गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने का वादा किया था। अस्सी के दशक में आतंकवाद आने के बाद वहां की जनता ने पहली बार पारदर्शी चुनाव होते देखे हैं। शाह ने इसके लिए चुनाव आयोग, जम्मू-कश्मीर प्रशासन, सुरक्षा बलों और जनता को सफल व ऐतिहासिक चुनावों के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'जम्मू-कश्मीर की जनता ने भाजपा को इस विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक मत प्रतिशत का आशीर्वाद दिया है और भाजपा को अब तक के इतिहास में सबसे अधिक सीट दी हैं। इसके लिए मैं जम्मू-कश्मीर की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही, जम्मू-कश्मीर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए बधाई देता हूं। शाह ने कहा, प्रधानंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा जम्मू-कश्मीर के विकास और सुरक्षा के लिए संकल्पित है। जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद मुक्त बनाकर इसे देश के अन्य हिस्सों की तरह विकसित बनाना भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है।'
विज्ञापन
गृह मंत्री ने कहा, 'कांग्रेस शासन में जिस जम्मू-कश्मीर में सिर्फ आतंक का राज था और हर दिन लोकतंत्र की हत्या होती थी। वहीं, भाजपा शासन में लोकतंत्र का महापर्व पूरी शान और शांति से मनाया गया। जम्मू-कश्मीर की जनता को 1987 के विधानसभा चुनाव भी अच्छी तरह याद हैं, जब कांग्रेस ने खुलेआम धांधली कर लोकतंत्र का मजाक उड़ाया था। उसी कश्मीर घाटी में अब लोकतंत्र फिर से जीवित हुआ है। लोगों ने बिना दहशतगर्दी और आतंक के अपने प्रतिनिधि चुने। इस अभूतपूर्व बदलाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद।'
विज्ञापन