छात्रा की मौत पर शुरू हुई राजनीति: CM ने कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया तो NCP नेता ने भाजपा सरकार को बताया फेल
मुंबई डीसीपी प्रवीण मुंडे ने बताया कि पीड़िता बांद्रा के एक सरकारी पॉलिटेक्निक की छात्रा थी। वह मरीन ड्राइव स्थित महिला छात्रावास में रह रही थी। मंगलवार शाम पांच बजे के आसपास पुलिस को अलर्ट किया गया, छात्रावास के चौथी मंजिल पर छात्रा का कमरा था। ताला तोड़कर अंदर घुसे तो छात्रा को मृत पाई गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण मुंबई के चर्चगेट इलाके में मंगलवार को 18 वर्षीय युवती का शव महिला छात्रावास के कमरे से बरामद किया गया था। मामले में आरोपी व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर मृत पाया गया है। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद छात्रा के हत्या की आशंका जताई थी। मामले में अब राजनीति शुरू हो गई है। एनसीपी नेता ने सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर निशाना साधा है। वहीं सीएम ने इस पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पहले जानिए क्या है पूरा मामला
मुंबई डीसीपी प्रवीण मुंडे ने बताया कि पीड़िता बांद्रा के एक सरकारी पॉलिटेक्निक की छात्रा थी। वह मात्र 18 साल की थी। वह मरीन ड्राइव स्थित महिला छात्रावास में रह रही थी। मंगलवार शाम पांच बजे के आसपास पुलिस को अलर्ट किया गया, छात्रावास के चौथी मंजिल पर छात्रा का कमरा था। ताला तोड़कर अंदर घुसे तो छात्रा को मृत पाई गई। उसके गले में दुपट्टा लिपटा था। मामले में हॉस्टल के एक सुरक्षा कर्मी प्रकाश कनौजिया को संदिग्ध माना गया। लेकिन कथित हत्या के मामले में फरार चल रहे संदिग्ध आरोपी ने चर्नी रोड रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मुंबई के मरीन ड्राइव थाने ने दुष्कर्म और हत्या के मामले में केस दर्ज किया है।
हमलावर हुआ विपक्ष
मामले में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण हैं। आरोपी ने भी आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने मामले में भाजपा नेताओं पर हमला किया है। सुप्रिया ने कहा कि मामला बहुत चिंताजनक है। केंद्र और राज्य दोनों सरकारें महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। घटना भाजपा सरकार की लापरवाही दिखाती है। हॉस्टल में सुरक्षा की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। सरकार को हॉस्टल के अंदर और सीसीटीवी कैमरे और अलार्म लगाकर रखना चाहिए था। महिला सुरक्षा को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी करना चाहिए था।